फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shootout at wadala and bombay talkies release this friday

'शूटआऊट वडाला' के साथ इस शुक्रवार 'बांबे टाकीज' भी

Thu, 02 May 2013 11:09 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 02 May 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
shootout at wadala and bombay talkies release this friday

यह शुक्रवार अलग-अलग तरह की फिल्मों का है। एक फिल्म ठेठ मसाला फिल्म होगी तो दूसरी प्रयोगात्मक। संजय गुप्ता निर्देशित फिल्म 'शूट आउट एट वडाला' के साथ दर्शकों को चार निर्देशकों द्वारा मिलकर बनायी गयी प्रयोगधर्मी फिल्म 'बांबे टॉकीज' देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


चर्चित इंनकाउंटर पर बनी फिल्म 'शूट आउट एट वडाला' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट पिछली कुछ समय से टलती आ रही थी। यह फिल्म चर्चित हिंदु डॉन मान्या सुर्वे की जिंदगी पर आधारित है।
विज्ञापन


फिल्म नुतस अली की किताब डोंगरी टू दुबई पर आधारित है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिका निभायी हैं। जॉन के साथ इस फिल्म में सोनू सूद, तुषार कपूर, अनिल कपूर और कंगना रणावत भी खास किरदारों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फिल्म रिलीज के पहले अपने आयटाम सॉन्ग की वजह से भी चर्चा में है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया गाना "बबली बदमाश" और सनी लियोन पर फिल्माया गया गाना "लैला तेरी लुट लेगी" पहले ही हिट हो चुके हैं।

रिलीज हो रही दूसरी फिल्म 'बॉबे टॉकीज' है। हिंदी सिनेमा के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर इस फिल्म का निर्माण किया गया है। चार अलग-अलग कहानियों वाली इस फिल्म को चार अलग-अलग निर्देशकों ने मिलकर निर्देशित किया है।


अनुराग कश्यप, करन जौहर, दिबाकर बनर्जी और जोया अख्तर ने इन चार कहानियों को निर्देशित किया है। फिल्म में रणदीप हुड्डा, रानी मुखर्जी, नवाजुदीन शिद्दकी और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभायी है।

फिल्म के एक गाने में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग हर कलाकार की एक झलक देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed