फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shoojit Sircar View on Film The Kerala Story Being Awarded The National Award

Shoojit Sircar: ‘बाहर से बहस करने का मतलब नहीं’, द केरल स्टोरी को नेशनल अवॉर्ड दिए जाने पर शूजित का नजरिया

Sun, 10 Aug 2025 04:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 10 Aug 2025 04:39 PM IST
सार

जब से ‘द केरल स्टोरी’ को नेशनल अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा हुई है, तब से यह फिल्म कई लोगों के निशाने पर आ गई है। इस फिल्म काे नेशनल अवॉर्ड दिए जाने से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग ही नाराज हैं। डायरेक्टर शूजित सरकार ने भी इस मुद्दे को लेकर अपना नजरिया साझा किया है।  

विज्ञापन
Shoojit Sircar View on Film The Kerala Story Being Awarded The National Award
शूजित सरकार - फोटो : इंस्टाग्राम@shoojitsircar

विस्तार

इन दिनों डायरेक्टर शूजित सरकार मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में ज्यूरी बनने को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट शॉर्ट फिल्म का सेलेक्शन होगा। इसी इवेंट में बिजी होने के बीच शूजित सरकार ने ‘द केरल स्टोरी’ को नेशनल अवॉर्ड दिए जाने पर अपनी राय रखी है। इस मुद्दे और विवाद को लेकर वह एक जरूरी सलाह भी लोगों को देते हैं। 

विज्ञापन

दोस्तों की वजह से बने ज्यूरी का हिस्सा 
हिंदुस्तान टाइम्स से की गई बातचीत में शूजित सरकार कहते हैं, ‘मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेरे दिल के करीब है। इसको आयोजित करने वाले लोग मेरे करीबी दोस्त हैं। इस फिल्म फेस्टिवल में मैं शायद छठी बार आ रहा हूं। मैं ज्यूरी का हिस्सा नहीं बनता लेकिन यह साल इस मामले में अलग रहा।’ 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Irrfan: 'डियर इरफान, बेटे की चिंता मत करना', पीकू फेम शूजित ने लिखा इरफान को खत, बाबिल बोले- शब्द काफी नहीं 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘द केरल स्टोरी’ के नेशनल अवॉर्ड पर क्या बोले शूजित 
जब शूजित सरकार से ‘द केरल स्टोरी और शाहरुख खान को नेशनल अवॉर्ड दिए जाने को लेकर सवाल किया गया था? तो वह बोले, ‘मुझे लगता है कि इस बात पर बाहर से बहस करने का कोई मतलब नहीं है। इसे ज्यूरी टीम पर छोड़ देते हैं। हम कई बातों पर असहमत हो सकते हैं लेकिन आखिरी में जो मायने रखता है वह यह है कि वहां ज्यूरी टीम में कौन है? क्योंकि वह ज्यूरी जो फैसला लेगी, वही आखिरी होगा। आप इस बात पर सवाल नहीं उठा सकते कि उन्होंने कौन सा अवॉर्ड दिया है। मुझे लगता है कि हम अवॉर्ड का प्रोसेसे शुरू करने से पहले ही यह सवाल उठा लें तो बेहतर होगा। तब हम पूछ सकते हैं कि ज्यूरी टीम में कौन है? वह कितने सेंसेटिव हैं।’ 

शूजित सरकार की आने वाली फिल्में 
पिछले साल फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ को शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया था, इसमें अभिषेक बच्चन ने लीड रोल किया था। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब वह एक फिल्म ‘जादूगर’ पर काम कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed