Shonali Nagrani: पति शिराज संग तलाक पर शोनाली नागरानी का छलका दर्द, बोलीं- बुरी तरह टूट गई थी
शोनाली ने कहा कि मैं और मेरे पति फरवरी 2019 में अलग हो गए थे और तलाक प्रोसेस में है। एक्ट्रेस ने बताया कि मैं इमोशनल तौर पर काफी बर्बाद हो गई थी और उस वक्त जरा भी एनर्जी नहीं बची थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉडल, एक्ट्रेस और टीवी एंकर शोनाली नागरानी बिग बॉस के सीजन 5 में नजर आईं थी। उस दौरान एक्ट्रेस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस अपने पति शिराज भट्टाचार्य से अलग हो चुकी हैं। एक्ट्रेस के एक्स पति एक फोटोग्राफर और सिनेमेटोग्राफर हैं। शोनाली ने हाल ही में अपने पति से अलग होने के बारे में साझा किया है।
तलाक को लेकर एक्ट्रेस हुईं इमोशनल
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शोनाली ने अपने पति से अलग होने को लेकर बात की है। आपको बता दे कि एक्ट्रेस ने साल 2013 में शिराज से शादी की थी, लेकिन उनका यह रिश्ता महज छह साल तक ही चला था। साल 2019 में कपल अलग हो गए थे। शिराज को लेकर बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि अलग होना आसान नहीं था। शोनाली ने कहा कि मैं और मेरे पति फरवरी 2019 में अलग हो गए थे और तलाक प्रोसेस में है। एक्ट्रेस ने बताया कि मैं इमोशनल तौर पर काफी बर्बाद हो गई थी और उस वक्त जरा भी एनर्जी नहीं बची थी, जिसे मैं अपने काम, परिवार या फिर खुद पर लगा सकूं। मैं उस दौरान खुद से नफरत करने लगी थी और मेरा स्वाभिमान, आत्मविश्वास पूरी तरह से गिर गया था। पुरानी शोनाली, जो हंसना और खिलखिलाना पसंद करती थी, वो पूरी तरह से खो गई थी।
अपने ऊपर शोनाली ने किया काम
शोनाली ने आगे कहा कि फिर मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास एक ऑप्शन है- विक्टिम की तरह जीना, महसूस करना और कड़वाहट के साथ रहना या फिर सभी बिखरी हुई चीजों को फिर से उठाने में ध्यान लगाना। मैंने खुद को हील किया और इस बदकिस्मती को आशीर्वाद में बदला। मैंने इससे पर्सनल ग्रोथ और सेल्फ डिस्कवरी की।
Unni Mukundan: उन्नी मुकुंदन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
सीरीज तांडव में नजर आईं थी शोनाली
आपको बता दें कि शोनाली तलाक के बाद से चार साल से सिंगल हैं। इस दौरान उन्होंने किसी को डेट नहीं किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पांच वर्षो से कुछ काम नहीं किया है। उन्होंने बताया कि तलाक के बाद काम पर वापसी करना काफी मुश्किल था। इस दौरान पर वह गोवा चली गई थीं। साथ ही इसी बीच कास्टिंग डायरेक्टर का फोन आया और उन्हें बिना ऑडिशन के वेब सीरीज तांडव के लिए कास्ट कर लिया गया था।
Oscars 2024: 96वें अकादमी अवॉर्ड्स की तारीख का एलान! जानें कब और कहां होगा अगले ऑस्कर का आयोजन