फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shonali Bose Margarita With A Straw cleared by Censor Board

जानिए आखिर कौन है ये स्टार जो सेंसर बोर्ड से खुश है

Wed, 08 Apr 2015 09:19 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
Shonali Bose Margarita With A Straw cleared by Censor Board

ऐसे समय में जबकि सेंसर बोर्ड की हर तरफ किसी न किसी कारण से आलोचना हो रही है, एक शख्स ऐसा भी है जो सेंसर बोर्ड के काम से संतुष्ट है।

विज्ञापन


जी हां, यह हैं फिल्म मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ की निर्देशक शोलानी बोस। शुरुआत में माना जा रहा था कि शोनाली की फिल्म को सेंसर बोर्ड आसानी से पास नहीं करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


फिल्म में न्यूडिटी को लेकर कुछ लोगों को आशंका थी कि सेंसर इन दृश्यों पर आपत्ति करेगा। परंतु ऐसा नहीं हुआ। अपनी पहली फिल्म अमू को लेकर शोलानी के सेंसर से अनुभव अच्छे नहीं थे। वह एक राजनीतिक फिल्म थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोनाली कहती हैं, ‘उस दौरान अनुपम खेर बोर्ड के अध्यक्ष थे और अमु के कई ऐसे दृश्यों पर सदस्यों को आपत्ति थी जिसमें पर्दे पर सिर्फ चेहरा नजर आ रहा था।’

लेकिन वर्तमान बोर्ड के द्वारा बगैर किसी हंगामे के फिल्म पास करने से शोलानी खुश हैं। वह कहती हैं, ‘मुझे फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी में जरूर ले जाना पड़ा, परंतु इसके सदस्यों ने फिल्म की संवेदनशीलता को समझा और मुझे बधाई तक दी।’

फिल्म के दृश्यों पर इन सदस्यों ने आपत्ति नहीं की और मात्र आठ सेकेंड का एक कट सुझाया। जिसे शोनाली ने भी मान लिया।

उल्लेखनीय है कि मार्गरीटा विद अ स्ट्रा व्हीलचेयर पर रहने वाली युवती लैला की कहानी है। जो शारीरिक रूप से सामान्य न होने के बावजूद जिंदगी के हर रंग को देखना और जीना चाहती है। फिल्म में कल्कि केकला ने लैला की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed