फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shoes thrown on Bollywood actress tamannaah bhatia in hyderabad

फिल्म 'बाहुबली' की अभिनेत्री पर फेंका जूता, आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 29 Jan 2018 05:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Jan 2018 05:07 AM IST
विज्ञापन
Shoes thrown on Bollywood actress tamannaah bhatia in hyderabad
फाइल फोटो
फिल्म बाहुबली की अभिनेत्री पर हैदराबाद में जूता फेंका गया। हालांकि जूता उन्हें लगा नहीं। आरोपी शख्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसके बाद हर कोई सकते में है। 
विज्ञापन

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने वाली अदाकारा तमन्ना भाटिया हैदराबाद के हिमायत नगर में तमन्ना एक ज्वैलरी स्टोर का उद्घाटन करने पहुंची थी।
विज्ञापन

Shoes thrown on Bollywood actress tamannaah bhatia in hyderabad
तमन्ना भाटिया
इसी दौरान बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर एक 31 वर्षीय व्यक्ति ने अपने जूता फेंक दिया। नरयांगुडा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बी रवींदर ने कहा कि बीटेक स्नातक करीमुल्ला ने अभिनेत्री पर जूता ज्वेलरी की दुकान के उद्घाटन के दौरान फेंका। करीमुल्ला मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। 

Shoes thrown on Bollywood actress tamannaah bhatia in hyderabad
तमन्ना भाटिया
हालांकि उसका जूता अभिनेत्री को न लगकर दुकान के कर्मचारी को लग गया। करीमुल्ला को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। करीमुल्ला के खिलाफ शिकायत दुकान के एक कर्मचारी ने दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

Shoes thrown on Bollywood actress tamannaah bhatia in hyderabad
तमन्ना भाटिया
पुलिस के मुताबिक तमन्ना भाटिया जब स्टोर से बाहर आ रही थीं तो इसी दौरान बीटेक स्नातक करीमुल्ला ने हमला कर दिया। हालांकि जूता उन्हें लगा नहीं लेकिन साथ में चल रहे एक कर्मचारी को जूता लगा। 

Shoes thrown on Bollywood actress tamannaah bhatia in hyderabad
तमन्ना भाटिया
हिरासत में लेकर आरोपी शख्स से पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि तमन्ना भाटिया की हाल ही में आई कुछ फिल्मों में उनके किरदारों से नाराज था। इसलिए उसने हमला किया। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed