'सिमरन' के डायरेक्टर को कंगना ने सुनाई थी खरी-खोटी कहा था, बिना रीढ़ का...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत और विवाद एक दूसरे का साथ छोड़ने को फिलहाल तैयार नहीं नजर आ रहे हैं। ताजा विवाद अब 'सिमरन' की एक्टर, हंसल मेहता और लेखक अपूर्व असरानी के बीच हुए कन्वर्सेशन को लेकर सामने आया है।
दरअसल लेखन के क्रेडिट को लेकर कंगना और हंसल मेहता के बीच गरमा-गरमी हुई थी। ये तो सबको पता है लेकिन ये कम ही लोगों को पता होगा कि कंगना ने इस चैट के दौरान डायरेक्टर हंसल मेहता को रीढ़विहीन और क्लूलेस यानि बेहद कम जानकार कहा।
कंगना रनौत और सिमरन फिल्म के डायरेक्टर के बीच विवाद शूटिंग के दौरान ही हो गया था। विवाद इतना बढ़ा था कि हंसल मेहता ने सेट पर आना भी छोड़ दिया था।
कंगना ने अपूर्व असरानी को लिखा था कि, ' मैंने एक बिना रीढ़ वाले और क्लूलेश डायरेक्टर के साथ काम किया।
मैंने उसकी स्वार्थी टीम के साथ काम किया...कंगना ने आगे कहा हंसल मेहता मुझे हमेशा फेमिनस्ट कहकर मेरा उत्साहवर्धन करते थे.. फिर क्या हुआ ऐसे फेमिनस्ट डायरेक्टर का।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान हंसल मेहता और कंगना के बीच बीच आई खटास कभी सामने नहीं आई। हाल ही में हंसल मेहता ने कहा था, 'कंगना बेमिसाल एक्टर हैं। मैं उनकी नेतृत्व की क्षमता को सराहता हूं।
कंगना एक ऐसी एक्टर हैं जो अपना 100 फीसदी देती हैं। वो अपने कैरेक्टर में डूबकर उसे रीयल बना देती हैं। और मैं एक डायरेक्टर होने के नाते उनके टैलेंट को मैनेज करता हूं। मैं किसी को स्किल्स सिखा नहीं सकता, मैं उसके टैलेंट का अच्छे से अच्छा उपयोग कर सकता हूं। ये मेरा काम करने का तरीका है।' 'पिंकविला' ने एक लीडिंग वेबसाइट के हवाले से ये रिपोर्ट लिखी है।