फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shoaib Ibrahim shares son health update says he has been shifted out of NICU showing improvement

Shoaib Ibrahim Son Health Update: शोएब ने बताया बेटे की तबीयत का हाल, बोले- बस कुछ दिन और...

Sun, 09 Jul 2023 12:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 09 Jul 2023 12:24 PM IST
सार

शोएब इब्राहिम ने आज अपने बेटे की सेहत का हाल बताया है। उन्होंने बताया है कि नवजात की सेहत अब बेहतर है और वह एनआईसीयू से बाहर आ गया है।

विज्ञापन
Shoaib Ibrahim shares son health update says he has been shifted out of NICU showing improvement
शोएब-दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम 21 जून को बेटे के माता-पिता बने। हालांकि, प्रीमैच्योर होने की वजह से दीपिका और शोएब के बेटे को जन्म के बाद एनआईसीयू में रखा गया। खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शोएब ने यह जानकारी फैंस के सााथ साझा की थी। इनके फैंस तभी से काफी परेशान हैं और नवजात बच्चे की सेहत के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं। फैंस की दुआ आखिर रंग लाई है। आज शोएब ने बेटे की सेहत का हाल फैंस के साथ साझा किया है।

विज्ञापन

Project K: दीपिका-प्रभास के फैंस को फ्री मर्चेंडाइज देंगे 'प्रोजेक्ट के' के मेकर्स, सोशल मीडिया पर किया एलान
विज्ञापन


जल्द मिलेगी छुटटी
शोएब इब्राहिम ने आज अपने बेटे की सेहत का हाल बताया है। उन्होंने बताया है कि नवजात की सेहत अब बेहतर है और वह एनआईसीयू से बाहर आ गया है। उन्होंने आगे बताया कि बस कुछ दिन और...इसके बाद बेटे को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। यह खबर जानकर फैंस की सांस में सांस आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ikram Mastal: मनोज मुतंशिर के माफीनामे पर 'रामायण' के हनुमान का प्रहार, बोले- आपने सनातन धर्म का...

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
बता दें कि शोएब ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा, 'अलहमदुलिल्लाह आज हमारे बेटे को एनआईसीयू से शिफ्ट कर दिया गया है। बस कुछ दिन और अस्पताल में ऑब्जर्वेशन के लिए। इंशाअल्लाह जल्दी हम घर पर होंगे। हमारे बेटे की सेहत दिनों दिन अच्छी हो रही है।'


फैंस को कहा शुक्रिया
इसके साथ शोएब ने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने आगे लिखा है, 'आप सभी का तहे दिल से बहुत बहुत शुक्रिया इतनी दुआओं के लिए। बस इसी तरह आगे भी दुआ में शामिल रखिएगा। शोएब के इस पोस्ट को दीपिका कक्कड़ ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है'। बता दें कि डिलीवरी के बाद से दीपिका भी बेटे के साथ अस्पताल में ही है। शोएब और दीपिका अपने फैंस को लगातार अस्पताल से अपडेट दे रहे हैं। अपने व्लॉग में एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी सेहत ठीक है, लेकिन बेटे के लिए वह अस्पताल में रुकी हुई हैं।
Guru Dutt Biopic: यहां आकर अटक गई अभिनेता गुरु दत्त की बायोपिक, सिरे नहीं चढ़ सकीं इन निर्देशकों की कोशिशें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed