फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shivani Tomar and Rahul Sharma new show Meetge Laxman rekha will on air soon

आज के समय में जरूरी प्रासंगिक की 'मिटेगी लक्ष्मण रेखा', जल्द होगा प्रसारित

Fri, 25 May 2018 09:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 25 May 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Shivani Tomar and Rahul Sharma new show Meetge Laxman rekha will on air soon
एंड टीवी पर 'मिटेगी लक्ष्मण रेखा' नाम का नया शो आ रहा है। शिवानी तोमर और राहुल शर्मा अभिनीत इस शो का प्रीमियर 28 मई को होगा और इसका प्रसारण प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे किया जाएगा। रावण द्वारा सीता का अपहरण कई पीढ़ियों से लक्ष्मण रेखा पार करने के परिणाम को दर्शाता आ रहा है। हालांकि लिंग समानताए महिलाओं की मुक्ति और आर्थिक आजादी व अन्य पर चर्चा के वैश्विक विचार-विमर्श का विषय बनने के साथ सवाल यह भी है कि आज के जमाने में लक्ष्मण रेखा कितनी प्रासंगिक है इसके अलावा प्रत्येक गतिविधि को लेकर महिलाओं पर उंगली उठने और हर कदम पर सवाल उठाने से क्या सीमाएं और सामाजिक नियम वैध नजर आते हैं इस विचार को कंचन एवं विशेष की नजरों से देखने का प्रयास मिटेगी। 
विज्ञापन


लक्ष्मण रेखा के माध्यम से किया जा रहा है। मथुरा की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में कंचन और विशेष की कहानी दिखाई जाएगी। दोनों का ताल्लुक दो अलग-अलग दुनिया से हैए लेकिन उनकी प्रगतिशील सोच और एक जैसे सिद्धांत उन्हें एक साथ लेकर आते हैं। कंचन एक सामान्य परिवार से है और वह एक ब्यूटी पार्लर चलाती हैंए वहीं दूसरी ओर विशेष शाही खानदान से हैं। वह नेक प्रगतिशील और वचन का पक्का इंसान है। कंचन की भूमिका निभाने पर टेलीविजन अभिनेत्री शिवानी तोमर ने कहा पर्दे पर मैंने पहले जितनी भी भूमिकाएं निभाई हैंए उन सबसे कंचन का किरदार बिल्कुल अलग है। अपने नाम की तरह ही उसका दिल भी सोने का है। वह परिवार से प्यार करती है और हर तरह से आत्मनिर्भर है। 
विज्ञापन


वह दृढ़-निश्चयी है और उसका मानना है कि जिंदगी की कोई भी घटनाए फिर चाहे वह अचानक हुई हो या दुखद होए इतनी बड़ी नहीं होती जिससे जिंदगी बदल जाए। हमारा जीवन और व्यक्तित्व कैसा होगाए यह हमारे ही हाथों में है। मुझे बेहद खुशी है कि मुझे इस तरह का बेहतरीन और दमदार किरदार निभाने का मौका मिलाए जो कई लोगों को प्रेरित करेगा। विशेष की भूमिका निभा रहे राहुल शर्मा ने कहा विशेष की भूमिका निभाने पर मुझे गर्व हो रहा है। कंचन की जिंदगी में इस किरदार को जिस तरह से बुना गया हैए वह खूबसूरत है। हमारे समाज को विशेष जैसे कई लोगों की जरूरत हैए जो महिलाओं के लिए खड़े हों और मुझे उम्मीद है कि मिटेगी लक्ष्मण रेखा के साथ इस बेमिसाल सफर में दर्शक हमारा साथ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed