फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shiv darshan, kar le pyaar kar le

करीना की वो एक बात कर गई असरः शिव दर्शन

Wed, 15 Jan 2014 08:15 AM IST
रवि बुले/अमर उजाला,मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला,मुंबई Updated Wed, 15 Jan 2014 08:15 AM IST
विज्ञापन
shiv darshan, kar le pyaar kar le

इस साल बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के पुत्र-पुत्रियां बॉलीवुड में दस्तक देने वाले हैं। इनमें सबसे पहला नाम है शिव दर्शन का। शिव निर्माता-निर्देशक सुनील दर्शन के बेटे हैं। वह शुक्रवार को फिल्म 'करले प्यार करले' से टिकट खिड़की पर दस्तक देने जा रहे हैं।

विज्ञापन


आम तौर पर बॉलीवुड के दिग्गज अपने बेटे-बेटी के साथ जमा हुआ सितारा लेकर आते हैं। लेकिन आपके साथ ऐसा नहीं है। फिल्म में हसलीन कौर नई हीरोइन है। क्या कहेंगे?
विज्ञापन


हमने फिल्म इस सोच के साथ नहीं बनाई कि मैं बड़े डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सुनील दर्शन का बेटा हूं। पिताजी ने मुझे और हसलीन को ठीक उसी तरह से लॉन्च किया है, जैसे उन्होंने अन्य तमाम नए ऐक्टरों को मौके दिए। जहां तक हसलीन की बात है, वह नई जरूर हैं लेकिन उन्होंने कमाल का काम किया है। उनके किरदार में कोई नया चेहरा ही अच्छा लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपकी पहली फिल्म है, इस लिहाज से यह काम कितना मुश्किल था?

मैं बचपन से फिल्मी माहौल में रहा हूं, इसलिए मेरे लिए यह कोई बहुत नई चीज नहीं थी। लेकिन हां, शुरुआत में आपको आत्मविश्वास तो बटोरना ही पड़ता है। वैसे मेरे सामने हसलीन के रूप में एक बढ़िया ऐक्टर थी। अगर सामने वाला ऐक्टर अच्छा हो तो आपका काम आसान हो जाता है। इस फिल्म में यही हुआ।

आपको परिवार में फिल्मी माहौल मिला तो क्या यह माना जाए कि बचपन से ही आप ऐक्टर बनने का सपना देखते थे?

ऐसा नहीं है। मैं इस बारे में नहीं सोचता था। लेकिन पापा की एक फिल्म थी 'तलाश'। इसके एक सीन की शूटिंग के दौरान इसके एक लीड ऐक्टर नहीं पहुंचे। उनका सीन शूट होना था। हालांकि उस सीन में ऐक्टर का चेहरा नहीं दिखाया जाना था। तब पापा ने मुझे बुलाया।

मुझे हीरो के कपड़े पहनाए गए, मेकअप किया गया। फिर सीन शूट हुआ। जब मैंने यह देखा कि ऐक्टर की सब लोग कितनी खातिरदारी करते हैं तो मेरे मन में भी ऐक्टर बनने का सपना पैदा हो गया। लेकिन ऐक्टर बनना आसान नहीं था और पापा को भी मेरे इस ड्रीम के बारे में पता नहीं था।

आपने कब पिता से कहा कि आपको हीरो बनना है?

मैंने पापा से यह बात कभी नहीं कही। मुझे लगता है कि यह तो तय था कि पापा जब डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं तो मैं हीरो बनूंगा।

पता चला है कि टीन-एज में आप काफी मोटे थे!

हां, यह सही है। मैं बहुत मोटा था। करीना कपूर ने मुझसे कहा था कि तुम्हें हर हाल में जिम जाना चाहिए। उनकी बात का मुझ पर असर हुआ और मैंने वेट कंट्रोल करना शुरू कर दिया। जिम जाने लगा।

फिल्म में आपके किरदार के बारे में बताएं...।

फिल्म में मेरा नाम है कबीर। कबीर कॉलेज में पढ़ता है और बहुत निडर है। मोटर बाइक उसका पैशन है। उसे स्टंट करना अच्छा लगता है। वह दूसरों के चैलेंज खूब मजे में स्वीकार करता है। प्रीत (हसलीन कौर) हर बात में उससे मुकाबला करना चाहती है। इस तरह से यह फिल्म दोनों के एक-दूसरे को बात-बात में चैलेंज करने और प्यार करने की कहानी है।

इस रोल के लिए खुद को कितना तैयार करना पड़ा?

ईमानदारी से कहूं तो अलग से कोई बहुत ज्यादा तैयारी नहीं करनी पड़ी। सच तो यह है कि ऐक्टर बनने की मेरी तैयारी कई सालों से थी। हां, 'करले प्यार करले' की स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद मैंने रोल के लिए कुछ रिहर्सल की।


डांस के लिए अतिरिक्त प्रेक्टिस की। पर्दे पर आप मेरे कैरेक्टर में जो बातें देखेंगे, वह आज के युवाओं में आपको दिखाई देंगी।

आपके पिता डायरेक्टर हैं मगर उन्होंने आपकी पहली फिल्म को निर्देशित नहीं किया। इससे कहीं आपके मन में फिल्म को लेकर कोई शंका है?

बिल्कुल नहीं। आपको बताऊं कि निर्देशक के रूप में राजेश पांडे की भी यह पहली फिल्म है। वे पिछले कई वर्षों से पापा के सहायक रहे हैं। उन्हें मैं पिछले कई साल से जानता हूं और उनके साथ पूरी तरह कंफर्टेबल हूं। मेरे हिसाब से मेरे जैसे नए हीरो के लिए यह फिल्म पर्फेक्ट लॉन्चिंग पैड है।

इसमें ऐक्शन है, डांस है, इमोशंस हैं। एक नया हीरो अपने बारे में दर्शकों को जो कुछ बताना चाहता है, वह इस फिल्म में पूरी तरह मौजूद है।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed