फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shilpa shetty on pregnency on actress

एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी पर शिल्पा का अजीब बयान

Thu, 27 Mar 2014 11:05 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Thu, 27 Mar 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
shilpa shetty on pregnency on actress

शिल्पा शेट्टी की फिल्मों में एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी पर अजीब बयान दिया है। यह कईयों को चुभ सकता है।

विज्ञापन


अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कहती हैं कि एक फिल्म करने से पूर्व अभिनेत्रियों के समक्ष गर्भावस्था विरोधी शर्त रखने में कोई बुराई नहीं है।

शिल्पा ने अपनी आगामी फिल्म 'ढिश्कियाऊं' के लिए रखे पत्रकार सम्मेलन के दौरान पत्रकारों को बताया, "मेरे ख्याल से शर्त रखने में कोई बुराई नहीं है। आखिकार हम सभी यहां काम करने के लिए हैं और कलाकारों पर बहुत पैसा लगाया जा रहा है।"

'ढिश्कियाऊं' बतौर फिल्म निर्माता शिल्पा की पहली फिल्म है। उन्होंने कहा, "हां, मैं समझ सकती हूं कि अगर फिल्म चार से पांच वर्षो तक खिंचती है तो यह ठीक नहीं है।
विज्ञापन


लेकिन अगर आप फिल्म के साथ एक साल के लिए करार करते हैं तो मेरे ख्याल से यह अच्छा है। मेरा स्वयं का मानना है कि गर्भावस्था विरोधी शर्त में कोई बुराई नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सनमजीत सिंह तलवार निर्देशित 'ढिश्कियाऊं' में सनी देओल और हरमन बावेजा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 28 मार्च को प्रदर्शित होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed