फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shilpa shetty enjoying her holidays with son viaan and daughter samisha kundra in dharamshala shares pictures

Social Media: बच्चों के साथ धर्मशाला सर्दियों की छुट्टियां मनाने पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, तस्वीरें की साझा

Sun, 07 Nov 2021 06:27 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 07 Nov 2021 06:27 PM IST
सार

शिल्पा शेट्टी अक्सर सोशल मीडिया पर खुद से और अपने परिवार से जुड़ी बातें अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। उनकी तस्वीरें उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आती हैं। शिल्पा शेट्टी अपने प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

विज्ञापन
shilpa shetty enjoying her holidays with son viaan and daughter samisha kundra in dharamshala shares pictures
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

विस्तार

शिल्पा शेट्टी अक्सर सोशल मीडिया पर खुद से और अपने परिवार से जुड़ी बातें अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। उनकी तस्वीरें उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आती हैं। शिल्पा शेट्टी अपने प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की तस्वीरें साझा की है जो उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है। दरअसल शिल्पा भाई दूज मनाने के बाद अपने बेटे वियान और बेटी समीषा के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सर्दी की छुट्टियां मनाने के लिए गई हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साझा की वीडियो

अपने वेकेशन की तस्वीरें शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है। एक तस्वीर में शिल्पा ब्लैक रंग की जैकेट और बूट पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद ये साफ तौर पर कहा जाता है कि वो अपनी छुट्टियों का पूरा आनंद ले रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज साझा की, जिसमें वो काफी मस्ती कर रही हैं और उनके साथ वियान और समीक्षा भी अपनी छुट्टियों का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

shilpa shetty enjoying her holidays with son viaan and daughter samisha kundra in dharamshala shares pictures
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

सर्दी भगाने के लिए आग का सहारा

एक वीडियो में शिल्पा ने आग का सहारा के रही हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में वो अपने फूड का आनंद लेती हुईं नजर आ रही है। एक वीडियो में उनकी बेटी मौसम का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा ‘धर्मशाला डायरी’। शिल्पा जिस होटल में रुकी हुई हैं वहां का नजारा इन तस्वीरों में बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

shilpa shetty enjoying her holidays with son viaan and daughter samisha kundra in dharamshala shares pictures
वियान, समीशा - फोटो : सोशल मीडिया

भाई दूज का वीडियो किया था साझा

कल भाईदूज के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उनके बच्चे भाईदूज मनाते हुए एक जैसे कपड़ों में नजर आ रहे थे। इस वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा, ‘भाई बहन के रिश्ते को कभी नहीं समझाया जा सकता। समीशा और उनके पाजी, वियान राज की ओर से आप सभी को भाई दूज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!" 

विज्ञापन

shilpa shetty enjoying her holidays with son viaan and daughter samisha kundra in dharamshala shares pictures
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा का हुआ सोशल मीडिया डिलीट

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा सोशल मीडिया से दूर हो गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर दिये हैं। गौरतलब है कि राज कुंद्रा इसी साल जुलाई में पोर्न से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किए गए थे। अब उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर से दूरी बनाते हुए अपने अकाउंट हटा दिये हैं। जब तक राज कुंद्रा का नाम पोर्न केस में नहीं आया था उस वक्त तक वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed