फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sherlyn all set to act in kamasutra

शर्लिन को मिली फिल्म 'कामसूत्र'

Wed, 31 Oct 2012 12:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Oct 2012 12:05 PM IST
विज्ञापन
sherlyn all set to act in kamasutra
हाल ही में एक इंटरनेशनल मैगज़ीन के लिए न्यूड पोज देने वाली शर्लिन जल्द ही फिल्म 'कामसूत्र' में नज़र आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन रुपेश पॉल कर रहे हैं जिनकी फिल्म इस बार के कान फिल्म फेस्टिवल में शरीक भी हो चुकी है। शर्लिन की यह फिल्म 3 डी में होगी।
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग अगले साल फ्लोर पर जाएगी। फिल्म के लोकेशन पर अब भी पर्दा रखा गया है। मीरा नायर की 'कामसूत्र' की शूटिंग के वक़्त काफी हंगामा बरपा था इसलिए फिल्म की शूटिंग की जगह को गुप्त रखा गया है। मीरा नायर इसी नाम से 1999 में फिल्म बना चुकी हैं।
विज्ञापन


मीरा नायर की फिल्म में जहां रेखा कामसूत्र की कला के बारे में लोगों को जानकारी देती नजर आई थी वहीं इस बार शर्लिन खुद सेक्स पोजिशन के बारे में लोगों को अवगत कराएंगी। शर्लिन काफी बोल्ड हैं और खुलकर किसी भी विषय पर लोगों के बीच आकर चर्चा करती हैं ऐसे में उनकी फिल्म 'कामसूत्र' भी काफी बोल्ड होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शर्लिन भी पहली ऐसी भारतीय मॉडल है जिन्होंने प्लेब्वॉय मैग्जीन के लिए न्यूड पोज दिया है। शर्लिन का मानना है कि न्यूड होना या कामसूत्र जैसी फिल्मों में काम करना कोई अश्लीलता नहीं है बल्कि यह आपके देखने पर निर्भर करता है कि आप किस चीज को किस तरह से देखते हैं। देखना होगा कि क्या शर्लिन कामसूत्र के जरिए बॉलीवुड में अपने आप को जमा पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed