Shehnaaz Gill: एयरपोर्ट पर अपना चेहरा छुपाने पर ट्रोल हुईं शहनाज गिल, लोगों ने राज कुंद्रा से कर दी तुलना
सोशल मीडिया पर शहनाज का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना चेहरा छुपाती नजर आ रही हैं। शहनाज ने ब्लैक कलर की हुडी पहनी हुई है और चेहरे पर मास्क लगाया है। इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
विस्तार
शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं और अक्सर ही किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी शहनाज की तस्वीरें कुछ ही देर में वायरल हो जाती हैं। वहीं, आज शहनाज को आज एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां वह पैपराजी से बचकर कार की ओर जाती हुई दिखाई दीं। इस दौरान शहनाज ने अपने पूरे चेहरे को मास्क और कैप से ढक रखा था। ऐसे में अब शहनाज की तुलना राज कुंद्रा से हो रही हैं और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर शहनाज का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना चेहरा छुपाती नजर आ रही हैं। शहनाज ने ब्लैक कलर की हुडी पहनी हुई है और चेहरे पर मास्क लगाया है। इसके अलावा उन्होंने पिंक कलर की कैप के साथ ऊपर से हुडी की कैप को भी लिया हुआ है। ऐसे में उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, जिसकी वजह से ट्रोल्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। वहीं, शहनाज के फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं।
Avatar 2 BO Collection: 150 करोड़ के करीब पहुंची 'अवतार 2', मंडे टेस्ट में ऐसा रहा फिल्म का हाल
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है शहनाज गिल एयरपोर्ट से अपनी कार की ओर जाकर उसमें बैठ जाती हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'पहले उन्हें अटेंशन चाहिए और फिर जब उन्हें थोड़ा फेम मिल जाता है तो वो ऐसी अपना चेहरा छुप लेते हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'कुछ ज्यादा नाटक नहीं हो रहा अब तुम्हारा।' वहीं, कुछ लोग तो राज कुंद्रा से ही शहनाज की तुलना कर रहे हैं। इसके अलावा फैंस सना को रेस्ट करने की सलाह दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'सना की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें कोल्ड हुआ है इसलिए मास्क लगाया है', तो दूसरे ने लिखा, 'वह भी इंसान हैं इनता टाइट शेड्यूल, आराम करो शहनाज आप।'
Mohit Rania: अपनी पत्नी से अलग हुए ‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित? सोशल मीडिया से डिलीट की शादी कीं तस्वीरें
शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, वह दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' में नजर आई थीं। 'बिग बॉस 13' के बाद से शहनाज की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है और उन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।
Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ एक्टर दर्शन पर इवेंट में फेंकी गई चप्पल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल