फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shehnaaz Gill told about her weight loss journey said if I am determined I can do anything

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल के लिए मुश्किल नहीं था वजन घटाना, वीडियो में कहा- ठान लेती हूं तो कुछ भी कर सकती हूं

Fri, 28 Jan 2022 04:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 28 Jan 2022 04:54 PM IST
सार

शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने वजन घटाने की जर्नी के बारे में बता रही हैं। इस दौरान शहनाज ने कहा कि ये इतना मुश्किल भी नहीं था। 

विज्ञापन
Shehnaaz Gill told about her weight loss journey said if I am determined I can do anything
शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 में आने के बाद एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। शहनाज आज के समय में अपनी पॉपुलैरिटी से कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। उनके चुलबुले अंदाज को फैंस खूब पसंद करते हैं। तभी तो शहनाज की सिर्फ तस्वीरें ही नहीं बल्कि हर वीडियो भी इंटरनेट पर छा जाता है। शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 से बाहर आने के बाद खुद को स्लिम बनाने की दिशा में काम किया था और महज कुछ ही महीनों में एक्ट्रेस ने खुद में एक बहुत बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन किया था। आज के समय में शहनाज बिल्कुल बदल गई हैं लेकिन शहनाज के लिए अपना वजन कम करना ज्यादा मुश्किल भी नहीं था और ये बात खुद शहनाज गिल ने बताई है।

विज्ञापन

Shehnaaz Gill told about her weight loss journey said if I am determined I can do anything
शहनाज गिल का लहंगा लुक - फोटो : instagram/shehnaazgill

दरअसल, जेनिस सिक्वेरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शहनाज गिल अपनी वेट लूस जर्नी के बारे में बताती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में शहनाज के साथ यशराज मुखाटे भी मौजूद हैं। वीडियो में शहनाज कहती हैं, ‘लोगों का मानना था कि मैं कभी अपना वजन घटा ही नहीं सकती हूं लेकिन वजन कम करना हमेशा से ही मेरी इच्छा रही है। मुझे पहले अच्छा काम नहीं मिल रहा था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Shehnaaz Gill told about her weight loss journey said if I am determined I can do anything
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे शहनाज ने कहा, ‘पंजाब में मेरा वजन कभी मेरे लिए परेशानी नहीं बना था। मैं अपनी बॉडी से बहुत खुश थी लेकिन जब मैं बाहर आई तो मुझे लोगों का प्यार मिला और तब मुझे अच्छा काम भी मिलने लगा था। तब मुझे लगा था कि वजन घटाना इतनी बड़ी बात भी नहीं है। मैं हमेशा से मूडी इंसान रही हूं। अगर मैं कोई चीज ठान लेती हूं तो मैं वह करके ही दम लेती हूं।’ बता दें कि शहनाज गिल ने 27 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर ही जेनिस सिक्वेरा ने शहनाज का ये वीडियो शेयर एक्ट्रेस के बर्थडे विश किया।

विज्ञापन

Shehnaaz Gill told about her weight loss journey said if I am determined I can do anything
सलमान खान और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल आखिरी बार फिल्म ‘हौंसला रख’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में शहनाज के साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा दिखाई दिए थे। ये फिल्म दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई थी। वहीं, अब शहनाज ‘बिग बॉस 15’ के ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगी। यहां पर आकर शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed