{"_id":"6464741ae5191897e5004835","slug":"shehnaaz-gill-kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-actress-says-indian-film-industry-is-not-open-for-everyone-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shehnaaz Gill: 'सबके के लिए नहीं खुलते फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे' शहनाज गिल ने क्यों कही ऐसी बात?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shehnaaz Gill: 'सबके के लिए नहीं खुलते फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे' शहनाज गिल ने क्यों कही ऐसी बात?
Wed, 17 May 2023 12:12 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 17 May 2023 12:12 PM IST
सार
शहनाज गिल ने खुलासा किया कि उनके लिए चीजें आसान नहीं हैं और वह जो कुछ भी हासिल कर रही है, वह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।
विज्ञापन
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेनसेशन शहनाज गिल सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद एक्टिंग की क्लास लेने में व्यस्त हैं। हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले, शहनाज ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया था। पंजाब की कटरीना के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ने जहां बिग बॉस में आकर घर-घर में पहचान बनाई, वहीं अब वह धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपने पैर पसार रही हैं। हाल ही में शहनाज ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के बारे में बात की है। उनका मानना है कि इंडस्ट्री सभी के लिए खुली नहीं है।
विज्ञापन
मेहनत से मिली इंडस्ट्री में जगह
एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए, शहनाज ने खुलासा किया कि उनके लिए चीजें आसान नहीं हैं और वह जो कुछ भी हासिल कर रही है, वह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। अभिनेत्री ने कहा, 'इंडस्ट्री ओपन नहीं होती, ओपन करनी पड़ती है। आपको खुद पर काम करना होगा... अपने आप को बदलें। मेरे लिए कुछ भी खुला नहीं है, मैं जो कर रही हूं, अपनी मेहनत से कर रही हूं।'
विज्ञापन
Priyanka Chopra: रिजेक्शन के चलते एक्टिंग छोड़ना चाहती थीं 'देसी गर्ल', प्रियंका को फिर याद आए दर्द भरे दिन
विज्ञापन
दर्शकों के बीच बने रहना चाहती हैं शहनाज
शहनाज का मानना है कि दर्शकों के बीच खुद को एक्टिव बनाए रखने के लिए उन्हें खुद को नए सिरे से बदलते रहने की जरूरत है। शहनाज नहीं चाहतीं कि उनके प्रशंसक उनसे ऊब जाएं। अभिनेत्री ने कहा, 'अगर आप खुद को वैसे ही पेश करते हैं जैसे आप हैं और अपने दर्शकों को कुछ भी नया नहीं देते हैं, तो वे बोर हो जाएंगे। हम पब्लिक फिगर हैं और अगर हम दर्शकों को अलग-अलग रूप नहीं दिखाएंगे, तो वे हमसे ऊब जाएंगे।'
Alia Bhatt: इवेंट में खाली बैग ले जाने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, गुस्साए नेटिजन्स ने दी तरह-तरह की नसीहत
पलती लड़कियों को ही मिलती है इंडस्ट्री में जगह
यह पहली बार नहीं है जब शहनाज ने इंडस्ट्री में एक्टिव रहने और उसमें जगह बनाने के लिए खुद को बदलने की बात कही है। इससे पहले भी एक यूट्यूब लाइव वीडियो में, उन्होंने यह भी दावा किया कि उसने अपना वजन कम किया क्योंकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री केवल पतली लड़कियों को पसंद करती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज को आखिरी बार जहां सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था, वहीं अभिनेत्री अगली बार रिया कपूर की फिल्म में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी होंगे।
Nawazuddin Siddiqui: 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल में चांद नवाब की भूमिका दोहराएंगे नवाज! अभिनेता ने किया खुलासा