Shefali Shah: 'सपने में मिलती है' गाने से परेशान होती हैं शेफाली शाह, एक्ट्रेस ने बताई इसकी वजह
शेफाली शाह ने बताया कि उन्हें फिल्म सत्या का गाना सपने में मिलती है परेशान करता है, क्योंकि उनके दोस्त इसे हर जगह बजाते हैं।
विस्तार
शेफाली शाह आज बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अपनी अच्छी फिल्मों और किरदारों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्मों की हैं, जिससे उन्हें काफी अच्छी पहचान मिली है। हालांकि आज भी एक्ट्रेस को फिल्म सत्या में प्यारी म्हात्रे के किरदार के लिए प्यार किया जाता है।
सपने में मिलती है गाने से परेशान होती हैं शेफाली
मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म सत्या में शेफाली ने अभिनय किया था। इस फिल्म का एक बहुत फेमस गाना है, सपने में मिलती है, जो कि आज भी लोगों खूब पसंद करते हैं। हालांकि हाल ही के एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने स्वीकार किया है कि उन्हें अपनी इस फिल्म का यह गाना काफी परेशान करता है। शेफाली ने कहा कि यह प्यारा है, लेकिन अब उसके दोस्त उसे परेशान करने के लिए इसे बजाते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह जहां भी जाती हैं, लोग वह गाना बजाते हैं।
The Kerala Story Trailer: द केरल स्टोरी का ट्रेलर जारी, सामने आई 'शालिनी' से 'फातिमा' बनीं बच्चियों की कहानी
बीते दो साल शेफाली के लिए रहे बेहतरीन
आपको बता दें कि शेफाली ने तब से लेकर अभी तक कई यादगार किरदार निभाए हैं। अपने पिछले दो वर्षों के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि साल 2021 और साल 2022 उनके लिए काफी फायदेमंद रहा है। उनके मुताबिक उन्हें वह पहचान और काम मिल रहा है , जो पहले नहीं मिली थी। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें यह भी उम्मीद है कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और अभी बहुत कुछ करना बाकी है। आपको बता दें कि शेफाली की आखिरी बार फिल्म डॉक्टर जी में देखा गया था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत नजर आईं थी।
छोटी उम्र की लड़कियों पर आया इन सितारों का दिल