फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sheezan Khan Appeals Quashing FIR in Tunisha Sucide case after getting bail from jail

Sheezan Khan: कोर्ट की शरण में शीजान, क्या तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में रद्द होगी FIR?

Sun, 09 Apr 2023 10:20 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 09 Apr 2023 10:20 AM IST
विज्ञापन
Sheezan Khan Appeals Quashing FIR in Tunisha Sucide case after getting bail from jail
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी सीरियल 'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत ने हर किसी को चौंका दिया था। तुनिशा के शो के सेट पर ही सुसाइड करने के बाद इस मामले में अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शीजान खान  कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं। तुनिशा की मां ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद शीजान को गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले से पीछा छुड़ाने के लिए शीजान ने एक बार फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन

शीजान खान ने कोर्ट में अपने खिलाफ हुए एफआईआर को रद्द करने की अर्जी दाखिल की है, जिस पर 11 अप्रैल 2023 को सुनवाई होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने कहा है, “मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी. मैं अपनी तैयारी को लेकर कॉन्फिडेंट हूं। अगर इस मामले पर सुनवाई और बहस हुई तो मेरे क्लाइंट शीजान के खिलाफ की गई एफआईआर को रद्द कर दिया जाएगा। मैं फिर से कह रहा हूं कि सत्य की जीत होगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sheezan Khan Appeals Quashing FIR in Tunisha Sucide case after getting bail from jail
तुनीशा शर्मा और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पिछले साल तुनिशा शर्मा ने टीवी शो अलीबाबा के सेट पर सुसाइड कर लिया था। उनके निधन के बाद उनकी मां वनिता शर्मा ने शीजान पर गंभीर आरोप लगाए थे। वनिता का आरोप था कि उन्होंने ही उनकी बेटी को यह कदम उठाने के लिए उकसाया है।तुनिशा ब्रेकअप और धोखे की वजह से बहुत परेशान थी।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। जेल से बाहर आते ही उन्होंने खुद को  बेगुनाह बताया था। हालांकि, शीजान की तरफ से कहा गया था कि तुनिशा पहले से डिप्रेशन में थी और उनकी मां ने उनका ध्यान नहीं दिया। तो वहीं कुछ दिनों पहले ही लंबे समय तक जेल में रहने के बाद हाल ही में वह जमानत पर बाहर आए हैं। खैर, अब देखना होगा कि शीजान पर लगे आरोप बेबुनियाद साबित होते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें: जब मिनी माथुर ने एक रात में उड़ाए 20 लाख रुपये, पॉडकास्ट शो में किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed