'मरें उनके दुश्मन'; धर्मेंद्र के निधन की झूठी अफवाह पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- 'वे बिल्कुल ठीक हैं'
Shatrughan Sinha On Dharmendra Health: अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका उपचार चल रहा है। मंगलवार सुबह कई जगह अभिनेता के निधन की अफवाहों ने जोर पकड़ा, जिनका खंडन खुद हेमा मालिनी ने किया। अब ऐसी झूठी खबरें फैलाने वालों को शत्रुघ्न सिन्हा ने फटकार लगाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सनी देओल की टीम के मुताबिक अभिनेता की हालत में सुधार है। इस बीच मंगलवार सुबह तमाम मीडिया हाउस ने उनके निधन की खबरें चला दी थीं, वहीं अमर उजाला ने संयम बरता और ऐसा नहीं किया। झूठी खबरें फैलने पर बाद में धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने इन अफवाहों का खंडन किया। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भी उन पोर्टल्स और मीडिया हाउस को फटकार लगाई है। साथ ही अपने बेस्ट फ्रेंड धर्मेंद्र की सेहत पर अपेडट देते हुए कहा कि वे ठीक हैं और जल्द घर पर होंगे।
'मैं हैरान भी हुआ और राहत भी मिली'
शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र को लेकर फैली झूठी खबरों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि 'मरें उनके दुश्मन, वे बिल्कुल ठीक हैं'। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'मैं सुबह उठा तो मुझे इन झूठी रिपोर्ट्स के बारे में पता चला। पहले तो मुझे लगा कि यह शायद सब सच होगा, क्योंकि ये भरोसेमंद पोर्टल्स और पब्लिकेशन के हवाले से कहा जा रहा था। मगर, जब सच्चाई पता चली तो मैं हैरान भी था और मुझे राहत भी मिली कि रिपोर्ट्स गलत थीं'।
शत्रुघ्न बोले- 'मरें उनके दुश्मन'
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, 'हर किसी के पसंदीदा धरम जी ठीक हैं और जल्द ही वे घर पर होंगे। और, हां, मरे उनके दुश्मन। धरम जी के पास कोई टीम नहीं है, तो किस टीम ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है? जब उनके परिवार और किसी करीबी ने ऐसी बात नहीं कही तो दूसरे क्यों उनकी मौत की फर्जी खबरें उड़ा रहे हैं? यह सब बिल्कुल सही नहीं है'।
फैंस कर रहे दुआएं
89 वर्षीय धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। सनी देओल और बॉबी देओल सहित देओल परिवार के सदस्य लगातार उनसे मिलने जा रहे हैं। इस बीच सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और आमिर खान तक, तमाम सुपरस्टार भी ही-मैन का हाल जानने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। धर्मेंद्र के फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।