फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shashank khaitan new film ranbhoomi heroine is jahnavi kapoor

रणभूमि' में दिखेंगी जाह्ननवी कपूर, शशांक-वरुण की दोनों फिल्में हो चुकी हैं हिट

Wed, 24 Oct 2018 05:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
shashank khaitan new film ranbhoomi heroine is jahnavi kapoor
arjun kapoor jahnvi kapoor
निर्देशक शशांक खेतान और करण जौहर की महत्वाकांक्षी फिल्म रणभूमि को उसकी हीरोइन मिल गई हैं। काफी समय से फिल्म के लिए फीमेल लीड कौन होगी इस पर चर्चा हो रही थी। अब फिल्म की फीमेल लीड कौन होगी इस बात का खुलासा शाशांक खेतान ने किया है। फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट जाह्नवी कपूर दिखाई देगीं। वहीं आपको बता दें कि शशांक खेतान और वरुण धवन इससे पहले दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी दोनों फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' काफी हिट हुई थी। लोगों ने दोनों फिल्म्स को काफी पसंद किया।
विज्ञापन

 

shashank khaitan new film ranbhoomi heroine is jahnavi kapoor
arjun kapoor jahnvi kapoor
जाह्नवी के करियर की यह दूसरी फिल्म हैं। इससे पहले वो करण जौहर की फिल्म धड़क में दिखाई दी थीं। कहा जा रहा था कि शशांक खेतान और करण जौहर फिल्म के लिए एक नई जोड़ी की तलाश कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार शशांक खेतान फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर को साइन कर चुके हैं।
जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' सुपरहिट रही है । फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते बाद भी कब्जा जमाए रखा । फिल्म में जाह्नवी का काम दर्शकों और क्रिटिक्स को काफी पसंद आया। अब वह शाशांक खेतान की अगली फिल्म 'रणभूमि' में दिखाई देगी। रणभूमि एक रिवेंज ड्रामा फिल्म हैं जो दिवाली 2020 में रिलीज होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed