फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sharmila Tagore Reveals She Gifting gold earrings to Saif Ali Khan Ex Wife Amrita Singh When Ibrahim Was Born

Sharmila Tagore: इब्राहिम के जन्म पर शर्मिला ने अमृता सिंह को दिया था यह उपहार, केबीसी के सेट पर किया खुलासा

Wed, 03 Jan 2024 10:23 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 03 Jan 2024 10:23 PM IST
सार

शर्मिला टैगोर ने केबीसी के मंच पर इस बात का खुलासा किया कि इब्राहिम के जन्म के समय उन्होंने अमृता सिंह को सोने की एक जोड़ी बालियां उपहार में दी थीं।

विज्ञापन
Sharmila Tagore Reveals She Gifting gold earrings to Saif Ali Khan Ex Wife Amrita Singh When Ibrahim Was Born
शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन, इब्राहिम-सारा, अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

60 और 70 के दशक की खूबसूरत और दमदार अभिनेत्रियों में से एक शर्मिला टैगोर ने हाल ही में एक बार फिर से अमृता सिंह के बारे में बात की है। उन्होंने  हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में अमृता सिंह को लेकर बात की है। केबीसी के 15वें सीजन के आखिरी एपिसोड में शर्मिला टैगोर और सारा अली खान मंच की शोभा बढ़ाने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान शर्मिला ने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से भी साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोते इब्राहिम अली खान के बारे में भी बात की।

विज्ञापन

इब्राहिम के जन्म पर शर्मिला ने अमृता को गिफ्ट की थीं बालियां

शर्मिला टैगोर ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अमृता सिंह और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के जन्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। इब्राहिम का जन्म 2001 में हुआ था। शर्मिला ने खुलासा किया कि उनके जन्म के समय उन्होंने अमृता को सोने की एक जोड़ी बालियां उपहार में दी थीं। अभिनेत्री ने कहा, 'जब इब्राहिम का जन्म हुआ, तो मैंने अपनी बालियां, जो मैंने अपनी शादी में पहनी थीं, वह अमृता को दे दीं, क्योंकि जब इब्राहिम बड़े होंगे, तो यह उनकी पत्नी के लिए होगीं।' 

विज्ञापन


एक-दूजे के हुए आयरा-नूपुर, शादी का वीडियो आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बी ने दिया शर्मिला टैगोर के इस सवाल का जवाब

अमिताभ बच्चन से सवाल करते हुए शर्मिला ने कहा, 'अंदाजा लगाओ उन बालियों को किसने लिया है?' इसके बाद बिग बी सोच में पड़ गए और उन्होंने उनकी पोती सारा अली खान का नाम लिया। इस पर शर्मिला टैगोर और सारा अली खान ने सिर हिलाते हुए इसबात की पुष्टि की। शर्मिला ने आगे कहा, 'जैसे इब्राहिम का इससे कोई लेना-देना ही नहीं है। यह कैसे संभव है?'  इस बात पर तीनों हंसने लगे। 


करीना के बच्चों के साथ समय बिताते हैं सारा-इब्राहिम

सैफ अली खान और अमृता सिंह ने 1991 में शादी की थीं, लेकिन 2004 में दोनों अलग हो गए थे। पिछले कुछ सालों में सैफ ने अपने बच्चों सारा और इब्राहिम के साथ अच्छा समय बिताया है। अब सैफ अक्सर सारा और इब्राहिम के साथ नजर आते हैं। इसके अलावा सैफ-अमृता के दोनों बच्चे भी करीना कपूर और उनके बेटों, तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ जन्मदिन, रक्षा बंधन और दिवाली जैसे बड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होते हैं। 

रामायण में रावण का किरदार निभाएंगे यश! AI ने बनाईं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed