{"_id":"e0fc7cb0-7f3c-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sharmila-tagore-ill-and-admit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मिला बीमार, तीमारदारी के लिए न बेटा, न बहू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शर्मिला बीमार, तीमारदारी के लिए न बेटा, न बहू
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 25 Feb 2013 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शर्मिला टैगोर बीमार चल रही हैं। बीमारी तो कोई खास नहीं है बस उन्हें पाचन को लेकर थोड़ी समस्या हुई थी। इस वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। अब वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें मंसूर अली खान पटौदी मेमोरियल में लेक्चर देने के लिए चेन्नई जाना था लेकिन बीमारी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
विज्ञापन
उनकी इस बीमारी में खास बात यह है कि उनकी तीमारदारी करने के लिए इन दिनों उनके पास न तो उनके बेटे सैफ हैं, न ही बहू करीना। बिटिया सोहा अली भी इन दिनों मुंबई में नहीं हैं। सैफ अली खान अपनी फिल्म 'बुलेट राजा' की शूटिंग में बिजी हैं। वह इन दिनों कोलकाता में हैं। वहीं सोहा अपनी आने वाली फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' की प्रमोशन के लिए देशभर में ट्रैवल कर रही हैं।
विज्ञापन
उधर बहू करीना कपूर खान 'सत्याग्रह' की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल में हैं। यह शूटिंग फरवरी के बाद मार्च में भी चलती रहेगी। तो शर्मिला की बीमारी के समय उनके पास उनका करीबी कोई नहीं पहुंच पाया है। हालांकि शर्मिला ने कहा कि सभी अपने काम में बिजी हैं और मैं इतनी बीमार नहीं हूं कि मुझे किसी को बुलाने की जरूरत पड़े।
विज्ञापन