दुखद: शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर के पिता का हुआ निधन, 69 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर के पिता अशोक ग्रोवर का निधन हो गया है। भारत पे के फाउंडर अशनीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये दुखद जानकारी दी है।
विस्तार
शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर के पिता अशोक ग्रोवर का निधन हो गया है। भारत पे के फाउंडर अशनीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये दुखद जानकारी साझा की है। अशनीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ भावनात्मक नोट में खबर शेयर की। उन्होंने नोट के साथ अपने पिता की फोटो भी शेयर की। अशनीर के पिता के निधन की खबर सुनकर सोशल मीडिया यूजर उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
अशनीर ग्रोवर ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके पिता की मौत की खबर सुनकर शोक जता रहे हैं। अशनीर का सोशल मीडिया पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है।
भारत पे के एक्स को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की दुखद खबर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए अशनीर ग्रोवर ने लिखा, 'बाय पापा, लव यू। स्वर्ग में पापाजी, बड़ी मम्मी, नानाजी और नानीजी का ख्याल रखना। अशोक ग्रोवर (पुत्र नंद लाल ग्रोवर) 04.08.1953 - 28.03.2023'। बता दें कि अशनीर के पिता अशोक ग्रोवर में चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: एआर रहमान के खिलाफ भी बना था गैंग, पुराना वीडियो आया सामने तो नेपोटिज्म पर फिर तल्ख हुईं कंगना