फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sharat Saxena Birthday Actor Bollywood Career And life Known Unknow Facts

Sharat Saxena: सलीम-जावेद ने बनाया करियर, विलेन बनकर छा गए; 74 की उम्र में बॉडी बिल्डर नजर आते हैं शरत सक्सेना

Sun, 17 Aug 2025 07:30 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 17 Aug 2025 07:30 AM IST
सार

Sharat Saxena Birthday: 70-80 के दशक में विलेन के साथी या नेगेटिव रोल में ही शरत सक्सेना अधिक नजर आए। 90 के दशक में उनके करियर ने करवट ली, वह कॉमेडी रोल, हीरो के पिता के किरदार में भी नजर आने लगे। सलमान खान के पिता का रोल भी वह बड़े पर्दे पर कर चुके हैं। आज यह चर्चित अभिनेता अपना जन्मदिन (17 अगस्त 1950) मना रहा है। जानिए, शरत सक्सेना के करियर से जुड़ी खास बातें।

विज्ञापन
Sharat Saxena Birthday Actor Bollywood Career And life Known Unknow Facts
शरत सक्सेना - फोटो : इंस्टाग्राम@sharat_saxena

विस्तार

शरत सक्सेना मध्यप्रदेश के सतना में जन्मे और भोपाल में पले-बढ़े। इंजीनियरिंग की डिग्री करने के बाद वह नौकरी ना करके, अभिनय की दुनिया में आना चाहते थे। किसी तरह अपने पिता से इस बात की अनुमति मांगी और मुंबई चले आए। शुरुआत में उन्हें लेखक जोड़ी सलीम-जावेद के कारण बॉलीवुड में काम मिला। अब तक वह अपने करियर में लगभग 250 से अधिक फिल्में कर चुके हैं, हिंदी के अलावा तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा की भी फिल्में कर चुके हैं। इन दिनों भी फिल्मों में सक्रिय हैं, हाल ही में वह अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आए। जानिए, शरत सक्सेना की करियर जर्नी से जुड़ी बातें। 

विज्ञापन

इन किरदाराें में हुए सबसे ज्यादा मशहूर 
अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बेनाम(1974)’ से करियर शुरू करने वाले शरत सक्सेना ने कई नामी कलाकारों के साथ अभिनय किया। लेकिन कुछ चर्चित फिल्मों के कारण वह दर्शकों के बीच अधिक जाने जाते हैं। 

विज्ञापन
  • मिस्टर इंडिया: 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में शरत सक्सेना ने विलेन मोगैंबो के साथी डागा का रोल किया था। 
  • गुलाम- 1998 में रिलीज हुई आमिर खान की इस फिल्म में वह रौनक सिंह के रोल में नजर आए। इस फिल्म के लिए शरत सक्सेना फिल्मफेयर में बेस्ट विलेन के लिए नॉमिनेट हुए थे। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • तुमको ना भूल पाएंगे- साल 2002 में आई सलमान खान की इस फिल्म में शरत पिता के रोल में दिखे। वह सलमान के किरदार के पिता बने थे। 
  • बजरंगी भाईजान: सलमान खान ही इस फिल्म में वह करीना कपूर के किरदार के पिता का रोल करते नजर आए। फिल्म में शरत सक्सेना के किरदार को काफी सराहा गया। 
  • फिर हेरा फेरी: ‘हेरा फेरी’ सीरीज की इस फिल्म में वह तोतला सेठ के तौर पर दिखे। इस कॉमेडी फिल्म में शरत सक्सेना का रोल गैंगस्टर का था, जो तोतला बोलता है। फिल्म में कुछ देर के लिए यह किरदार नजर आता है लेकिन आज भी आइकॉनिक माना जाता है। 
  • इन चर्चित फिल्मों में भी दिखे- शरत सक्सेना ‘त्रिदेव’, ‘घायल’, ‘खिलाड़ी’, ‘गुप्त’, ‘डूप्लिकेट’, ‘सोल्जर’, ‘बागवान’, ‘फना’ और ‘कृष’ जैसी मशहूर फिल्मों का भी हिस्सा बने। 

Sharat Saxena Birthday Actor Bollywood Career And life Known Unknow Facts
फिल्म 'तुमको' ना भूल पाएंगे में शरत सक्सेना ने सलमान खान के पिता का रोल किया - फोटो : इंस्टाग्राम@sharat_saxena

राइटर सलीम-जावेद के हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे
शरत सक्सेना ने बॉलीवुड हंगामा को दिए अपने इंटरव्यू में कहा, ‘सलीम-जावेद ने ही मुझे फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार करियर की शुरुआत में दिलवाए थे। ‘काला पत्थर’ जैसी फिल्म में बड़ा किरदार करने को मिला, यह भी सलीम और जावेद के कारण मुमकिन हुआ। आगे चलकर मैंने ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ में सलीम साहब के बेटे सलमान खान के साथ काम किया। फिल्म में पिता और बेटे का रोल हमने किया था। इसके बाद सलमान खान ने कहा था कि वह हमेशा मेरा ख्याल रखेंगे। इसलिए आज भी जब वह फिल्म बनाते हैं तो मुझे बुलावा आ जाता है। मैं हमेशा ही सलमान खान के परिवार का शुक्रगुजार रहूंगा।’ 

Sharat Saxena Birthday Actor Bollywood Career And life Known Unknow Facts
शरत सक्सेना - फोटो : इंस्टाग्राम@sharat_saxena
शरत ने कहा था अमिताभ के कारण नहीं मिलते उम्रदराज रोल 
शरत सक्सेना ने हीरो, हीरोइन के पिता के रोल बड़े पर्दे पर खूब किए। फिर भी उनका मानना है कि अधिकतर उम्रदराज वाले रोल अमिताभ बच्चन को चले जाते हैं। उनके जैसे एक्टर्स के लिए चंद रोल बचते हैं, जिन्हें वह रिजेक्ट कर देते हैं। शरत मानते हैं कि बॉलीवुड में उनके जैसे एक्टर्स के लिए काम करने के मौके काफी कम हो जाते हैं। 

 

Sharat Saxena Birthday Actor Bollywood Career And life Known Unknow Facts
शरत सक्सेना - फोटो : इंस्टाग्राम@sharat_saxena
बॉडी बिल्डिंग पर ध्यान देते हैं शरत
शरत सक्सेना 74 साल के हो चुके हैं, इसके बावजूद वह किसी यंग बॉडी बिल्डर की तरह बॉडी रखते हैं। इसके लिए शरत रेग्युलर वर्कआउट करते हैं। अपने वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा करते हैं। उनकी बॉडी, फिजिक देखकर फैंस भी काफी इंस्पायर होते हैं। शरत भी खुद को फिट रखना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें बचपन से पहलवानी का शौक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed