फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sharad Kelkar will work with ajay Devgn in Bhuj The Pride Of India after Tanhaji The Unsung Warrior

छत्रपति शिवाजी के बाद शरद केलकर अब निभाएंगे ये किरदार, तानाजी में बेमिसाल अभिनय का मिला इनाम

Tue, 14 Jan 2020 02:35 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 14 Jan 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Sharad Kelkar will work with ajay Devgn in Bhuj The Pride Of India after Tanhaji The Unsung Warrior
शरद केलकर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शरद केलकर इन दिनों फिल्म 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' में निभाए छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार के लिए वाह-वाही बटोर रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए अभी हफ्ता भर भी नहीं बीता है कि उन्हें उनके कमाल के अभिनय का ईनाम भी मिल गया। अभिषेक दुधैया निर्देशित और अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'भुज:द प्राइड ऑफ इंडिया' में शरद की एंट्री हो गई है।  इस फिल्म में वह एक आर्मी अफसर का किरदार अदा करेंगे। पहले यह किरदार राणा दग्गुबाती निभा रहे थे हालांकि तारीख और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के चलते वह इस फिल्म से अलग हो गए।
विज्ञापन


अभिषेक संग पुराना रिश्ता
फिल्म में अपनी एंट्री पर मोहर लगाते हुए शरद ने कहा, 'मैं अभिषेक को स्ट्रगलिंग दौर से जानता हूं। 'भुज...' में काफी एक्शन देखने को मिलेगा। राणा को स्वास्थ्य सुधार के लिए कुछ महीनों का समय लगेगा इसलिए अभिषेक ने मुझे वह किरदार ऑफर किया। मैंने उनसे कहा कि मुझे उनकी डेब्यू फिल्म का हिस्सा बनने में खुशी होगी। अजय सर और संजय सर (अजय देवगन, संजय दत्त) के साथ भी मेरा काफी अच्छे रिश्ते हैं।'
विज्ञापन


शरद की इच्छा हुई पूरी  
फिल्म में शरद एक आर्मी अफसर का किरदार अदा करेंगे। शरद के अनुसार बचपन में वह आर्मी का हिस्सा बनना चाहते थे। उन्हें खुशी है कि उन्हें फिल्म के बहाने ही सही लेकिन सेना की वर्दी पहनने का मौका मिलेगा। शरद करीब एक हफ्ते में फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sharad Kelkar will work with ajay Devgn in Bhuj The Pride Of India after Tanhaji The Unsung Warrior
Sharad Kelkar - फोटो : instagram

अजय देवगन के साथ काम
गौरतलब है कि अजय देवगन के साथ शरद का यह चौथा प्रोजेक्ट होने जा रहा है। 'तानाजी...' जी से पहले वह साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'बादशाहो' और 2008 में टीवी शो 'रॉक एन रोल' फैमिली का एक साथ हिस्सा रह चुके हैं। गौरतलब है कि शरद यह बात पहले ही बता चुके हैं कि अजय देवगन उनके लिए बड़े भाई की तरह हैं।

फिल्म में पहले भी हुए बदलाव
गौरतलब है कि यह पहली दफा नहीं है जब इस फिल्म में बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे पहले अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म का हिस्सा थी लेकिन बाद में वह इस फिल्म से अलग हो गईं और उनकी जगह नोरा फतेही की एंट्री हुई।

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हो रही है। अभिषेक दुधैया निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, शरद केलकर और नोरा फतेही के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और एमी विर्क भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed