छत्रपति शिवाजी के बाद शरद केलकर अब निभाएंगे ये किरदार, तानाजी में बेमिसाल अभिनय का मिला इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक संग पुराना रिश्ता
फिल्म में अपनी एंट्री पर मोहर लगाते हुए शरद ने कहा, 'मैं अभिषेक को स्ट्रगलिंग दौर से जानता हूं। 'भुज...' में काफी एक्शन देखने को मिलेगा। राणा को स्वास्थ्य सुधार के लिए कुछ महीनों का समय लगेगा इसलिए अभिषेक ने मुझे वह किरदार ऑफर किया। मैंने उनसे कहा कि मुझे उनकी डेब्यू फिल्म का हिस्सा बनने में खुशी होगी। अजय सर और संजय सर (अजय देवगन, संजय दत्त) के साथ भी मेरा काफी अच्छे रिश्ते हैं।'
शरद की इच्छा हुई पूरी
फिल्म में शरद एक आर्मी अफसर का किरदार अदा करेंगे। शरद के अनुसार बचपन में वह आर्मी का हिस्सा बनना चाहते थे। उन्हें खुशी है कि उन्हें फिल्म के बहाने ही सही लेकिन सेना की वर्दी पहनने का मौका मिलेगा। शरद करीब एक हफ्ते में फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
अजय देवगन के साथ काम
गौरतलब है कि अजय देवगन के साथ शरद का यह चौथा प्रोजेक्ट होने जा रहा है। 'तानाजी...' जी से पहले वह साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'बादशाहो' और 2008 में टीवी शो 'रॉक एन रोल' फैमिली का एक साथ हिस्सा रह चुके हैं। गौरतलब है कि शरद यह बात पहले ही बता चुके हैं कि अजय देवगन उनके लिए बड़े भाई की तरह हैं।
फिल्म में पहले भी हुए बदलाव
गौरतलब है कि यह पहली दफा नहीं है जब इस फिल्म में बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे पहले अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म का हिस्सा थी लेकिन बाद में वह इस फिल्म से अलग हो गईं और उनकी जगह नोरा फतेही की एंट्री हुई।
स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हो रही है। अभिषेक दुधैया निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, शरद केलकर और नोरा फतेही के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और एमी विर्क भी अहम किरदार में नजर आएंगे।