फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shanthi Priya replace Dipika Chikhlia in Sarojini Naidu Biopic; said I'll do justice to the character

Sarojini Naidu Biopic: सरोजिनी नायडू की बायोपिक में शांति प्रिया ने ली दीपिका चिखलिया की जगह, बोलीं- कसर नहीं छोडूंगी

Tue, 29 Mar 2022 11:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 29 Mar 2022 11:12 PM IST
सार

सरोजिनी नायडू की भूमिका निभाने के लिए साल 2020 में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को मेकर्स ने चुना था, लेकिन अब वह इस किरदार को नहीं निभाएंगी। अब 28 साल बाद इस फिल्म के जरिए शांति प्रिया बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।

विज्ञापन
Shanthi Priya replace Dipika Chikhlia in Sarojini Naidu Biopic; said I'll do justice to the character
दीपिका चिखलिया, शांति प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वतंत्रता सेनानी और कवयित्री सरोजिनी नायडू की बायोपिक बनने की चर्चा काफी समय से हो रही थी। मेकर्स ने सरोजिनी नायडू की भूमिका निभाने के लिए साल 2020 में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को चुन भी लिया था, लेकिन अब वह इस किरदार को नहीं निभाएंगी। इस बात की जानकारी अभिनेत्री शांति प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। अब इस फिल्म में शांति प्रिया ही सरोजिनी का किरदार निभाएंगी।

विज्ञापन

अभिनेत्री शांति प्रिया को आखिरी बार साल 1994 में 'इक्के पे इक्का' फिल्म में देखा गया था। अब वह 28 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। उन्होंने इस्टाग्राम पर एक लंबा सा पोस्ट लिखकर कहा है कि वह इस किरदार को निभाने के लिए बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘सच कहूं, तो मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती, मेरे पास शब्द ही नहीं हैं, लेकिन यह मुझे बहुत खुशी देता है कि मुझे इतनी महत्वाकांक्षी और मजबूत महिला का किरदार निभाने का मौका मिला है, जिसने इस देश के निर्माण में योगदान दिया है। उन्होंने बाधाओं को तोड़ने और सांस्कृतिक सोच को चुनौती देने में भी बड़ी भूमिका निभाई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Shanthi Priya replace Dipika Chikhlia in Sarojini Naidu Biopic; said I'll do justice to the character
शांति प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे लिखा कि मैं हमारे भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला के किरदार को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी, जिसे दुनिया गर्व से नाइटिंगेल ऑफ इंडिया कहती है। उन्होंने कहा कि व्यतक्तिगत रूप से मैं आप सबको यह दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि मैं अभी भी ऐसी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाने के लिए एक अभिनेता के रूप में क्या कुछ कर सकती हूं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shanthi priya (@shanthipriya333)

 

विज्ञापन

आपको बता दें कि साल 2020 में दीपिका चिखलिया ने फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था कि सरोजिनी नायडू का पहला लुक...पोस्टर। वहीं, अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इस फिल्म में कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री सोनल मोंटेरो युवा सरोजिनी की भूमिका निभाएंगी, तो वहीं शांति प्रिया वरिष्ठ वर्षों के उनके किरदार को निभाती नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed