फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shankar mahadevan wishes sonu nigam happy birthday Dear Brother says Cheers to this wonderful friendship

Sonu Nigam: 'मुबारक हो प्यारे भाई', शंकर महादेवन ने सोनू निगम को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं; लिखा इमोशनल नोट

Wed, 30 Jul 2025 02:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 30 Jul 2025 02:44 PM IST
सार

Shankar Mahadevan Post: सोनू निगम का आज 52वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर गायक शंकर महादेवन ने सोशल मीडिया हैंडल पर सोनू को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है।
 

विज्ञापन
shankar mahadevan wishes sonu nigam happy birthday Dear Brother says Cheers to this wonderful friendship
सोनू निगम और शंकर महादेवन - फोटो : इंस्टाग्राम@shankar.mahadevan

विस्तार

30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में जन्मे सोनू निगम का आज 52वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके दोस्त और सिंगर शंकर महादेवन ने दोनों की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

सोनू के लिए शंकर का पोस्ट
शंकर महादेवन ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और सोनू निगम की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ शंकर ने सोनू को जन्मदिन की खास बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो प्यारे भाई सोनू निगम। इस अद्भुत दोस्ती और हमारे द्वारा किए गए सभी अद्भुत संगीत के लिए चीयर्स, और साथ मिलकर करेंगे।'

View this post on Instagram

A post shared by Shankar Mahadevan (@shankar.mahadevan)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
शंकर महादेवन की इस खास पोस्ट पर फैंस सोनू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं सर जी', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो सोनू सर, आपसे प्यार करता हूं', एक और फैन ने लिखा, 'एक फ्रेम में दो दिग्गज', एक और फैन ने लिखा, 'दोनों मेरे पसंदीदा हैं', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारी पोस्ट'। सोनू निगम ने शंकर महादेवन की इस पोस्ट पर उनका शुक्रिया अदा करते हुए कमेंट में लिखा, 'बहुत बहुत धन्यवाद।'
विज्ञापन

सोनू निगम का करियर
सोनू निगम को भारतीय संगीत उद्योग के सबसे सफल गायकों में से एक माना जाता है। सोनू हिंदी और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में गाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनू ने अपने पूरे सिंगिंग करियर में 32 से अधिक भाषाओं में 6,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं। सोनू निगम के प्रसिद्ध गाने जिन्हें दर्शक अक्सर सुनते और गुनगुनाते हैं- "संदेशे आते हैं" (बॉर्डर), "बोले चूड़ियां" (कभी खुशी कभी गम), "सतरंगी रे" (दिल से), "ये दिल दीवाना" (परदेस), "अभी मुझ में कहीं" (अग्निपथ), "सूरज हुआ मद्धम" (कभी खुशी कभी गम), और "कल हो ना हो" (कल हो ना हो)। 

यह भी पढ़ें: Farah Khan: कुकिंग के बाद फराह अब रसोइये दिलीप के साथ करेंगी दुनिया की सैर, भूमि पेडनेकर ने दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed