फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shankar Mahadevan Reacts On AR Rahman Comment On Communal Remark Says Industry Is Divided Into Two Sets

‘इंडस्ट्री दो खेमों में बंटी है’, एआर रहमान से जुड़े विवाद पर संगीतकार शंकर महादेवन ने दी प्रतिक्रिया

Mon, 19 Jan 2026 09:13 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 19 Jan 2026 09:13 PM IST
सार

Shankar Mahadevan On AR Rahman: अपनी सफाई जारी करने के बाद भी एआर रहमान विवादों में बने हुए हैं। अब इस विवाद पर संगीतकार शंकर महादेवन ने भी प्रतिक्रिया दी है। जानिए शंकर महादेवन ने ऐसा क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Shankar Mahadevan Reacts On AR Rahman Comment On Communal Remark Says Industry Is Divided Into Two Sets
शंकर महादेवन और एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान इन दिनों अपने संगीत या गानों की वजह से नहीं बल्कि अपने बयानों के चलते चर्चाओं में हैं। इंडस्ट्री में बढ़ती सांप्रदायिकता और इसकी वजह से काम न मिलने की बात कहकर, एआर रहमान ने एक नए विवाद को जन्म दिया है। हालांकि, विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई भी पेश की। लेकिन फिर भी ये मामला अभी तक गरमाया हुआ है। अब इस पूरे मुद्दे पर दिग्गज संगीतकार और गायक शंकर महादेवन ने भी प्रतिक्रिया दी है। जानिए शंकर महादेवन ने एआर रहमान का विरोध किया या समर्थन?

विज्ञापन

संगीत अपना भविष्य खुद तय करता है
एनडीटीवी के साथ बातचीत के दौरान शंकर महादेवन ने कहा कि इंडस्ट्री दो खेमों में बंटी हुई है। एक जो संगीत बना रहे हैं और दूसरे जो इन रचनाओं का भविष्य तय करते हैं। एआर रहमान से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकर महादेवन ने कहा कि मैं हमेशा से यही कहता आया हूं, मैं इसे अलग नजरिए से देखता हूं। संगीत तैयार करने वाला एक व्यक्ति है। इस संगीत के भविष्य का निर्णय लेने वाला व्यक्ति बिल्कुल अलग समूह है। यह एक संगीतमय टीम है; यह एक गैर-संगीतमय टीम है। तो होता यह है कि आपके क्रिएशन का भविष्य एक ऐसे व्यक्ति के हाथों में होता है जिसे संगीत की जानकारी ही नहीं है। इसलिए यह अपना भविष्य खुद तय करता है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः विवाद के बीच एआर रहमान की बेटियों ने किया पिता का समर्थन, अपमान और आलोचना को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहमान के ये कहने पर छिड़ा था विवाद
विवाद तब हुआ शुरू हुआ था, जब एआर रहमान ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि इंडस्ट्री में इस वक्त सांप्रदायिकता बढ़ी हुई है। इसका असर उन्हें अपने काम मिलने के मौकों पर भी दिख रहा है। इसके अलावा रहमान ने ये भी कहा था कि ‘बीते आठ साल से मैं यह महसूस कर रहा हूं कि इंडस्ट्री में टैलेंट के दम पर काम नहीं मिलता। म्यूजिक इंडस्ट्री की कमान ऐसे हाथों में है जो न तो क्रिएटिव हैं और ना ही क्रिएटिविटी को समझते हैं। धर्म भी कम काम करने का एक कारण है।’ साथ ही उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को भी बांटने वाली फिल्म बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed