फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shanaya Kapoor sends Aryan Khan love with a childhood pic after he gets bail

सोशल मीडिया: आर्यन को जमानत मिलने से खुश शनाया कपूर, शेयर की बचपन की तस्वीर

Thu, 28 Oct 2021 07:38 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 28 Oct 2021 07:38 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिलने से शनाया कपूर खुश हैं। उन्होंने अपनी इस खुशी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शनाया ने आर्यन खान को जमानत मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Shanaya Kapoor sends Aryan Khan love with a childhood pic after he gets bail
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिलने से शनाया कपूर खुश हैं। उन्होंने अपनी इस खुशी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शनाया ने आर्यन खान को जमानत मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। गौरतलब है कि शाहरुख खान के 23 वर्षीय बेटे को इस महीने की शुरुआत में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को आर्यन को जमानत दे दी। इस खबर से खुश शनाया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बचपन की एक तस्वीर साझा की।

विज्ञापन


शनाया ने शेयर की आर्यन के साथ बचपन की तस्वीर
शनाया कपूर ने आर्यन खान के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही बहुत क्यूट लग रहे हैं। तस्वीर में आर्यन और शनाया साथ-साथ चलते दिख रहे हैं। आर्यन ने जहां पीले रंग की टी-शर्ट पहनी है, वहीं शनाया सफेद और काले रंग के आउटफिट में दिख रही हैं। इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए शनाया ने दिल वाले इमोजी बनाये हैं।

विज्ञापन

वहीं, शनाया कपूर के पिता अभिनेता संजय कपूर ने आर्यन खान को जमानत मिलने पर भगवान गणेश का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने भगवान गणेश  की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जय सिद्धिविनायक। इस तस्वीर को शेयर करते हुए संजय कपूर ने हाथ जोड़े। गौरतलब है कि आर्यन की गिरफ्तारी के तुरंत बाद शनाया की मां महीप कपूर को शाहरुख और गौरी से मिलने के लिए पहुंची थीं। उन्हें शाहरुख के घर मन्नत जाते हुए स्पॉट किया गया था। 

शनाया कपूर आर्यन और उनकी बहन सुहाना खान की करीबी दोस्त हैं। अनन्या पांडे के साथ भी उनका अच्छा रिलेशनशिप है। गौरतलब है कि आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद तमाम सेलिब्रिटीज ने शाहरुख खान का खुलकर सपोर्ट किया था। वहीं, उनकी रिहाई के बाद भी स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आर माधवन ने कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया। माधवन ने लिखा, ‘शुक्र है भगवान का। एक पिता होने के नाते मैं राहत महसूस कर रहा हूं। उम्मीद है कि सारी अच्छी और पॉजिटिव चीजें हों।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed