फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shanaya Kapoor And Adarsh Gourav Starrer Tu Yaa Main Trailer Release Here Watch This Romantic Thriller Trailer

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ का ट्रेलर रिलीज, इन्फ्लुएंसर्स की कहानी में हुई मगरमच्छ की एंट्री

Thu, 22 Jan 2026 08:17 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 22 Jan 2026 08:17 PM IST
सार

Tu Yaa Main Trailer Release Date: प्यार, डर और सस्पेंस से भरी ‘तू या मैं’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यहां देखिए ट्रेलर में क्या है खास…

विज्ञापन
Shanaya Kapoor And Adarsh Gourav Starrer Tu Yaa Main Trailer Release Here Watch This Romantic Thriller Trailer
तू या मैं ट्रेलर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम-@shanayakapoor02

विस्तार

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की आगामी फिल्म ‘तू या मैं’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। बेजॉय नाम्बियार द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो इन्फ्लुएंसर्स और एक मगरमच्छ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उनके एक अप्रत्याशित कोलैबरेशन के बीच आ जाता है। यहां जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर।

विज्ञापन

ट्रेलर में क्या है
ट्रेलर की शुरुआत में एक हाथ 'खून भरी मांग' (1988) की वीसीआर टेप चुनता है। रेखा को मगरमच्छों से भरे पानी में फेंके जाने का पॉपुलर सीन फ्लैट स्क्रीन टीवी पर चलता है। इसी सीन के बीच में नालासोपारा के गली रैपर मारुति कदम उर्फ आला फ्लोपारा (आदर्श) और एक हाई-क्लास इन्फ्लुएंसर अवनी शाह उर्फ मिस वैनिटी (शनाया) की एंट्री होती है। दोनों मिलते हैं, एक-दूसरे से बातचीत करते हैं और एक कोलैबरेशन के लिए शहर से बाहर जाने का फैसला करते हैं। लेकिन जल्द ही वे खुद को एक सुनसान स्विमिंग पूल में मगरमच्छ से लड़ते हुए पाते हैं। ट्रेलर में कई हैरान कर देने वाले सीन हैं। मारुति और अवनी उस मगरमच्छ से बचने के तरीके खोजने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shanaya 🐊 (@shanayakapoor02)


ट्रेलर में दिखे हैरान करने वाली सीन
ट्रेलर में आगे दिखता है कि जैसे ही उनकी प्रेम कहानी परवान चढ़ने लगती है, हालात अचानक बिगड़ जाते हैं। ट्रेलर से पता चलता है कि दोनों एक साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं, मानो डेट पर तभी अचानक तनाव बढ़ जाता है। जब शनाया स्विमिंग पूल में आराम कर रही होती है, तभी उसे पास में एक मगरमच्छ मंडराता हुआ दिखाई देता है। दोनों किरदार पूल में फंस जाते हैं और मगरमच्छ उन पर बार-बार हमला करता है। ट्रेलर के लास्ट में दिखता है कि शनाया बुरी तरह खून से लथपथ होती हैं और अंत में मगरमच्छ उन पर हमला कर देता है।

13 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित ‘तू या मैं’ एक सस्पेंस-रोमांटिक और थ्रिलर भरी कहानी है। फिल्म का निर्देशन बेजॉय नाम्बियार ने किया है। फिल्म वैलेंटाइन डे के मौके पर 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed