Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shanaya Kapoor Adarsh Gourav Tu Yaa Main teaser date out Film release on Valentine 2026

'तू या मैं' का मोशन पोस्टर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगा आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म का टीजर

Thu, 08 Jan 2026 08:37 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 08 Jan 2026 08:37 PM IST
सार

Tu Yaa Main Motion Poster: आज निर्माताओं ने फिल्म 'तू या मैं' का एक मोशन पोस्टर जारी किया है। जिसमें मगरमच्छ की आंख में शनाया कपूर और आदर्श गौरव की रोमांटिक झलक दिखी।

विज्ञापन
Shanaya Kapoor Adarsh Gourav Tu Yaa Main teaser date out Film release on Valentine 2026
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' का आज एक मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इसी के साथ निर्माताओं ने फिल्म के टीजर रिलीज की जानकारी भी दी है। इस मोशन पोस्टर में शनाया और आदर्श की झलक शेयर की है। बेजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित यह फिल्म फरवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

'तू या मैं' का मोशन पोस्टर जारी
आज 8 जनवरी 2026 को फिल्म 'तू या मैं' का एक मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। जिसे शनाया कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। मोशन पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, 'एक खास कोलैबोरेशन कल आ रहा है। 'तू या मैं' का टीजर कल रिलीज होगा।' फिल्म का टीजर 9 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा। आज मोशन पोस्टर में शनाया कपूर और आदर्श गौरव के एक किसिंग सीन की झलक दिखाई गई, जो एक मगरमच्छ की नजर से दिखाया गया है। इससे फिल्म का डरावना और रोमांटिक अंदाज पता चलता है।

View this post on Instagram

A post shared by Shanaya 🐊 (@shanayakapoor02)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'तू या मैं' के बारे में
'तू या मैं' का निर्देशन बेजॉय नांबियार ने किया है। मुख्य भूमिकाओं में शनाया कपूर और आदर्श गौरव हैं। फिल्म 'तू या मैं' एक रोमांस-थ्रिलर है, जिसमें सर्वाइवल की कहानी है। दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की स्टोरी है, जो कंटेंट बनाने जंगल जाते हैं। वहां उनका रोमांटिक ट्रिप जान बचाने की लड़ाई बन जाता है। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने 'टॉक्सिक' के टीजर पर दी प्रतिक्रिया, यश के लुक को बताया 'डायनामाइट...'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed