फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shamshera actress Vaani Kapoor does not like 100 and 200 crore club concept says it puts unwanted pressure

Vaani Kapoor: एक्ट्रेस वाणी कपूर को नहीं पसंद 100-200 करोड़ क्लब की रेस, बोलीं- यह कॉन्सेप्ट जब से आया...

Thu, 21 Jul 2022 07:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 21 Jul 2022 07:20 PM IST
सार

अभिनेत्री वाणी कपूर की फिल्म 'शमशेरा' रिलीज के बिल्कुल करीब है। अब तक वाणी ने फिल्म इंडस्ट्री में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। मगर एक बात उन्हें काफी ज्यादा परेशान करती है। इस पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी

विज्ञापन
Shamshera actress Vaani Kapoor does not like 100 and 200 crore club concept says it puts unwanted pressure
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता रणबीर कपूर, संजय दत्त और अभिनेत्री वाणी कपूर अभिनती फिल्म 'शमशेरा' रिलीज के बिल्कुल करीब है। यह बहु प्रतीक्षित फिल्म कल यानी 22 जुलाई 2022 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर वाणी कपूर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में उन्होंने डांसर सोना का किरदार अदा किया है। अब तक वाणी ने फिल्म इंडस्ट्री में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। मगर एक बात उन्हें काफी ज्यादा परेशान करती है। वह है 100 से 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की फिल्मों की रेस। हाल ही में वाणी ने इस पर बात की है।

विज्ञापन

परेशान करती है यह बात
बता दें कि वाणी कपूर ने अपने अब तक के करियर में 'शुद्ध देसी रोमांस', 'बेल बॉटम', 'चंडीगढ़ करे आशिकी' समेत कई शानदार फिल्मों में काम किया है। मगर एक चीज उन्हें परेशान करती है। और... वह है फिल्मों की 100-200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की दौड़ और इससे जुड़े प्रमोशन। वाणी का कहना है कि वह फिल्म की बॉक्स ऑफिस सक्सेस को अहम मानती हैं और इस बात को समझती भी हैं। मगर, इसे लेकर वह कई बार दबाव महसूस करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं- 'कई मुश्किलें होती हैं'
वाणी ने एक हालिया बातचीत के दौरान कहा, 'बॉक्स ऑफिस महत्वपूर्ण है। आप चाहेंगे की कोई भी फिल्म जबरदस्त कमाई करे, ताकि आगे भी फिल्म बनाना जारी रहे। मगर जब से 100 करोड़-200 करोड़ क्लब का कॉन्सेप्ट आया है, तब से काफी ज्यादा दबाव बढ़ गया है।' वाणी ने आगे कहा कि कई बार यह काफी ज्यादा हो जाता है। लोग नए विषयों के साथ प्रयोग करने से डरते हैं। जो लोग टॉप पर नहीं हैं, ऐसे लोगों के लिए मुश्किले खड़ी हो जाती हैं।

विज्ञापन

'शमशेरा' पर कही यह बात
बता दें कि 'शमशेरा' में अपने किरदार को लेकर वाणी की खुशी का ठिकाना नहीं है। यह फिल्म डकैतों पर आधारित है। एक बातचीत के दौरान वाणी ने अपने किरदार को लेकर कहा था, 'यह उनके अब तक के निभाए गए सभी किरदारों से बिल्कुल अलग है। इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed