फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shakti Kapoor plays the tune of song Chand Chupa Badal me with guitar, watch video

Instagram: शक्ति कपूर ने बजाई सलमान के गाने की ऐसी धुन, फैंस बोले-"वाह मान गए मामा श्री"

Sat, 15 Jan 2022 04:36 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 04:36 PM IST
सार

वीडियो में शक्ति कपूर, सलमान खान की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'चांद छुपा बादल में' की धुन बजाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

विज्ञापन
Shakti Kapoor plays the tune of  song Chand Chupa Badal me with guitar, watch video
Shakti Kapoor

विस्तार

दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। शक्ति कपूर ने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए हैं लेकिन उन्हें नकारात्मक भूमिकाओं में दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। हालांकि अब काफी समय से शक्ति बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब शक्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकउंट से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में शक्ति कपूर गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

शक्ति कपूर ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें वह घर में दोस्तों संग बैठकर गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। जैसे ही वीडियो शुरू होती है, तो आवाज आती है रेडी, उसके बाद शक्ति कपूर गिटार बजाना शुरू करते हैं। वह गिटार पर सलमान खान की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'चांद छुपा बादल में' की धुन बजाते हैं। जिसके बाद उनके दोस्त तारीफ करते नजर आए। कमेंट बॉक्स में फैंस भी उनके इस टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगो ऐसे भी हैं जो इसे एडिटेड बता रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति कपूर की इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक प्रशंसक ने शक्ति कपूर की तारीफ करते हुए लिखा, 'क्या बात है वाह' तो दूसरे ने लिखा, 'मान गए मामा श्री'। इसी तरह से और फैंस भी कमेंट कर रहे हैं।

शक्ति कपूर की पर्सनल लाइफ-
बात करें शक्ति कपूर की पर्सनल लाइफ की तो उनकी शादी शिवानी कपूर से हुई है। शक्ति कपूर के दो बच्चे हैं बेटी श्रद्धा कपूर जो इंडस्ट्री में जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और बेटा-सिद्धांत कपूर जो सहायक निर्देशक होने के साथ ही डीजे भी है। आपको बता दें कि शक्ति कपूर का असली नाम सुनील कपूर था, जिसे बाद में बदलकर उन्होंने शक्ति कपूर कर लिया और आज उन्हें इसी नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed