फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shaitaan 2 Good news for Ajay Devgan R Madhavan fans work continues on horror drama script

Shaitaan 2: खराब प्रदर्शन के बीच इस फिल्म के सीक्वल से धमाल मचाने को तैयार अजय देवगन, अपडेट ने बढ़ाया उत्साह

Thu, 08 Aug 2024 09:57 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 08 Aug 2024 09:57 AM IST
सार

अजय देवगन की हालिया रिलीज दो फिल्में 'मैदान' और 'औरों में कहां दम था' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। इसी बीच उनके प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है।

विज्ञापन
Shaitaan 2 Good news for Ajay Devgan R Madhavan fans work continues on horror drama script
शैतान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अजय देवगन और आर माधवन अभिनीत 'शैतान' उन कुछ बॉलीवुड फिल्मों में से एक थी, जिसने साल की पहली छमाही में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। काले जादू पर बनी इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था। यह गुजराती फिल्म 'वश' की आधिकारिक रीमेक थी। वहीं, फिल्म रिलीज के बाद से ही इसके सीक्वल की अटकलें तेज हो गई थीं। अब इन अटकलों पर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

'शैतान 2' का एलान जल्द!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'शैतान' के सीक्वल 'शैतान 2' की तैयारी पहले से ही चल रही है। फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है। यह जानकारी अजय देवगन की दो बैक-टू-बैक रिलीज फिल्मों 'मैदान' और 'औरों में कहां दम था' के खराब प्रदर्शन के बीच आया है। खबरों के अनुसार, स्क्रिप्ट का चयन होते ही फिल्म की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन


Yash Toxic Shooting: 'टॉक्सिक' की शूटिंग हुई शुरू, यश ने तस्वीर साझा कर दिखाया लुक, बोले- 'द जर्नी बिगिन्स'

विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रिप्ट के चुनाव पर लगा रहे ध्यान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'शैतान 2 के लेखन पर काम शुरू हो गया है। एक बार स्क्रिप्ट लॉक हो जाने के बाद, अजय देवगन के साथ निर्माता तय करेंगे कि फिल्म कब फ्लोर पर आनी चाहिए। पहला भाग साल की बड़ी हिट फिल्मों में से एक था और इसे काफी सराहना मिली थी। इसलिए, वे स्पष्ट हैं कि स्क्रिप्ट को सही करने में उन्हें अपना समय लगेगा। तभी वे आगे बढ़ेंगे।'


Arshad Warsi: वेतन असमानता से इंडस्ट्री में पैदा हो रहा विभाजन? सुर्खियों में अभिनेता अरशद वारसी की टिप्पणी

'शैतान 2' पर विकास बहल का बयान

पिछले कुछ समय से 'शैतान 2' को लेकर खबरें आती रही हैं। कुछ लोगों ने यह भी तर्क दिया कि फिल्म के पहले भाग का अंत इसे अलौकिक थ्रिलर की एक और किस्त के लिए तैयार करता है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर इसे संबोधित करते हुए, निर्देशक विकास बहल ने कहा था, 'फिल्म 40 दिन में शूट हुई है। पार्ट 2 भी हमारे दिमाग में तैयार है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed