फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh, with katrina kaif on valentine day

बेचारे सलमान, वैलेंटाइन डे पर कैट, शाहरुख के साथ

Thu, 14 Feb 2013 11:36 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 14 Feb 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh, with katrina kaif on valentine day

सलमान खान और शाहरुख के बीच कुछ ऐसा हो जाता है कि उनके बीच ठीक हो रहे रिश्ते अचानक फिर से खराब हो जाते हैं। ताजा मामला वैलेंटाइन डे का है। सब जानते हैं कि सलमान और कैटरीना कैफ के बीच कुछ चल रहा है। उनके बीच ब्रेकअप तो हो गया है पर अभी भी उनके बीच कुछ संवेदनाएं बाकी हैं।

विज्ञापन


ऐसे में सलमान खान को इस बात से धक्का जरूर पहुंचेगा कि उनकी प्रेमिका कैटरीना कैफ ठीक वैलेंटाइन डे पर उनके साथ न होकर उनके दुश्मन शाहरुख खान के साथ हैं। दरअसल वैलेंटाइन डे के मौके पर मस्कट में कैटरीना और शाहरुख पहली बार एक-दूसरे के साथ म्यूजिकल शो में परफॉर्म करेंगे। जाहिर सी बात है कि इस डांस कार्यक्रम में वह-दूसरे के करीब आएंगे ही।
विज्ञापन


यह बात सल्लू मियां को बहुत अखर रही है। चूंकि मामला प्रोफेशनल है इसलिए वह कुछ कह नहीं पा रहे हैं। सलमान खान को यह बात तब भी अखरी थी जब 'जब तक है जान' फिल्म में शाहरुख ने कैटरीना को किस किया था। खास बात यह है कि मस्कट में होने वाले कार्यक्रम में शाहरुख और कैटरीना 'जब तक है जान' के रोमांटिक गानें पर डांस करेंगे। वाकई यह सलमान खान के लिए चिंता वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed