Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan upcoming rakeh sharma biopic name announced

राकेश शर्मा की बायोपिक का नाम हुआ कन्फर्म, शाहरुख खान निभाएंगे लीड रोल

Wed, 24 Oct 2018 07:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan upcoming rakeh sharma biopic name announced
shahrukh khan

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को लेकर पिछले काफी समय से बॉलीवुड गलियारों में ये चर्चाएं हो रही थीं कि वह राकेश शर्मा की बायोपिक का हिस्सा बनेंगे। शाहरुख ने इस बात पर चुप्पी साधी हुई थी। अब आखिरकार यह कन्फर्म हो गया है कि राकेश शर्मा की बायोपिक में शाहरुख खान ही होंगे। 

विज्ञापन


वहीं जहां फिल्म का नाम पहले 'सैल्यूट' रखा गया था, वहीं अब फिल्म का नाम बदलकर 'सारे जहां से अच्छा' रख दिया गया है। फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी से शुरू होगी। वहीं फिलहाल शाहरुख का पूरा ध्यान उनकी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' पर हैं। आपको बता दें कि शाहरुख फिल्म 'जीरो' उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म और साथ ही वह पहली बार बौने का रोल निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

शाहरुख की फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर करेंगे और फिल्म का निर्देशन महेश मथाई करेंगे। आपको बता दें कि यह फिल्म सबसे पहले आमिर खान को ऑफर की गई थी लेकिन वह ऐसे ही किसी सामान्य विषय पर काम कर रहे हैं। इसके बाद खुद आमिर ने ही किंग खान का नाम मेकर्स को सुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताई गई

वहीं मेकर्स ने भी किंग खान को लेकर इस फिल्म को बनाने का फैसला किया। वहीं शाहरुख ने यह तय किया था कि उनकी फिल्म 'जीरो' के आने के बाद ही वह अपनी किसी अगली फिल्म की घोषणा करेंगे। शाहरुख की तरह ठीक आमिर भी 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की रिलीज के बाद अपनी अगली फिल्म की घोषणा करेंगे।

आपको बता दें कि शाहरुख ने राकेश शर्मा की शुरुआती दौर की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। उनकी स्पेशल इफेक्ट्स की टीम ने शुरुआती दौर के कुछ सैंपल बनाकर भी दिखाने शुरू कर दिए हैं जिससे वह फिल्म 'जीरो' से फ्री होते ही अपनी इस नई फिल्म से जुड़ जाएं। वहीं फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताई गई है। लेकिन खबरों की मानें तो फिल्म अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी।

वहीं शाहरुख की अपकमिंग फिल्म 'जीरो’ की बात करे तो फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed