फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan share his personal life with amar ujala

फिल्म अच्छी नहीं बनती तो दुखी होता हूं और अकेले में जाकर रोता हूं : शाहरुख

Mon, 17 Dec 2018 03:05 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: यशवीर सिंह Updated Mon, 17 Dec 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan share his personal life with amar ujala
शाहरुख खान

‘जिंदगी एक सुंदर ख्वाब है, चाहता हूं कि बस इसे जीता रहूं...’ सुपर स्टार शाहरुख ने जिंदगी जीने का अपना यह फलसफा साझा किया ‘अमर उजाला’ के साथ लखनऊ में हुए संवाद में। उन्होंने कहा- ‘26 वर्ष से जिंदगी में सफलता मिलती रही है, लेकिन जानता हूं कि सफलता का समय भी बीतेगा। असफलता भी आएगी... दुखी मैं भी होता हूं लेकिन असफलता का जश्न भी मनाना चाहता हूं।

विज्ञापन


दो दिन के लिए राजधानी के मेहमान रहे शाहरुख ने कहा- मैं अपने बच्चों और देश के सभी युवाओं से कहूंगा कि जिंदगी में ऐसा कुछ भी खराब नहीं होता, जिससे आपको लगे कि जिंदगी खत्म हो गई। इसका उलटा भी जान लीजिए... कोई सफलता ऐसी नहीं होती जिसके मिलने पर आप मान लें कि जिंदगी पूरी हो गई।’
विज्ञापन


सब किताबें नष्ट हो रही हों तो रामायण बचाऊंगा
शाहरुख से सवाल किया गया कि अगर दुनिया की सभी किताबें खत्म हो रही हों और किन्हीं तीन को बचाने का अवसर हो तो किसे बचाएंगे? शाहरुख ने कहा- सबसे पहले रामायण बचाना चाहूंगा। इसकी कहानी बहुत खूबसूरत है। दूसरी, अंग्रेजी की किताब डगलस एडम्स की ‘हिचहाइकर्स गाइड टू द गैलेक्सी’ होगी जो बहुत फनी है। तीसरी किताब, अगर मेरी अपनी पूरी हो सकी, तो उसे बचाना चाहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्में खराब बनती हैं तो रोता हूं...
कई दफा फिल्म अच्छी नहीं बनती है तो दुखी होता हूं। बाथरूम में जाकर दो घंटे रोता हूं, पैसा बर्बाद होने का दुख नहीं होता है, अपने दर्शकों का विश्वास टूटने का दुख होता है। मेरा पूरा परिवार और फिल्में इसीलिए हैं कि दर्शक उसे पसंद करते हैं।’

‘आपको यह समझना होगा कि असफलता जीवन का हिस्सा है। मैं ही नहीं, हर बड़ा सफल दिख रहा व्यक्ति असफल होता है। इससे दुख भी होगा, लेकिन यह समय भी बीत जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed