फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan's Red Chillies Entertainment To Produce A Film On Operation Khurki

भारतीय सेना के 'ऑपरेशन खुकरी' पर फिल्म बनाएंगे शाहरुख

Mon, 08 May 2017 12:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 08 May 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan's Red Chillies Entertainment To Produce A Film On Operation Khurki
शाहरुख खान
'डियर जिंदगी' और 'रईस' जैसी सफल फिल्मों का निर्माण करने के बाद शाहरुख खान जल्द ही जल्द ही भारतीय वायु सेना पर फिल्म लेकर आएंगे। उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट भारतीय सेना के 'ऑपरेशन खुकरी' पर फिल्म बनाने जा रही है।
विज्ञापन


मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक रेड चिलीज इस प्रोजेक्ट के लिए जमकर रिसर्च कर रही है। ये फिल्म अजुर एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाई जाएगी। भारतीय सेना और वायु सेना के जज्बे को सलाम करती इस फिल्म की शूटिंग अफ्रिका में होगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'फिल्म की स्टार कास्ट और डायरेक्टर फाइनल किए जा चुके हैं। ये रेड चिलीज की सबसे महंगी फिल्म होगी। जहां तक शूटिंग की बात है तो वह इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है।'
विज्ञापन


'ऑपरेशन खुकरी' 2000 में भारतीय सेना और वायु सेना द्वारा पश्चिम अफ्रिका के सिएरा लियोन के जंगल में शुरू हुआ था। नई दिल्ली से वासु सेना के 120 अधिकारी एयरलिफ्ट कर अफ्रिका भेजे गए थे ताकि वहां फंसे 223 लोगों को अपने देश वापस लाया जा सके। इन लोगों को संयुक्त राष्ट्र ने वहां के विद्रोही संगठन क्रांतिकारी संयुक्त मोर्चा से निपटने के लिए सरकार की मदद के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख खान की बात कि जाए तो वह जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 11 अगस्त को अक्षय कुमार और भूमि पडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के साथ रिलीज होगी। इसके अलावा वह सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' में कैमियो करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed