फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan praised daughter suhana khan achievement writes congratulatory note on social media she replied

Shahrukh Khan: सुहाना की उपलब्धि से झूम उठे 'पठान', सोशल मीडिया पर प्यार भरा संदेश लिख SRK ने जाहिर की खुशी

Wed, 12 Apr 2023 09:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 12 Apr 2023 09:55 PM IST
सार

आज सुहाना खान को भारत की एक प्रसिद्ध ब्यूटी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है। बेटी को मिली इसी सफलता पर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर नोट साझा किया है।

विज्ञापन
Shahrukh Khan praised daughter suhana khan achievement writes congratulatory note on social media she replied
शाहरुख खान, सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान वैसे तो इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन अभिनेता निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। जब भी यह दिखाने की बात आती है कि वह कितने गर्वित पिता हैं, तो शाहरुख खान अक्सर ऐसा दिखाने के लिए सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लेते हैं। आज एक बार फिर किंग खान की बेटी सुहाना खान ने अपने पिता को गर्वित महसूस करने का मौका दिया है। दरअसल, आज सुहाना खान एक लोकप्रिय ब्यूटी कंपनी की ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। ऐसे में अपनी खुशी जाहिर करते हुए शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर बेटी के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा।

विज्ञापन

Shahrukh Khan praised daughter suhana khan achievement writes congratulatory note on social media she replied
सुहाना खान, शाहरुख खान - फोटो : Instagram

आज सुहाना खान को भारत की एक प्रसिद्ध ब्यूटी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है। इस समारोह से सुहाना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। चारों तरफ सुहाना की तारीफ हो रही है तो ऐसा कैसे हो सकता था कि उनके पिता उनके लिए कुछ न कहें। शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी का एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट लिखा, जो आपके दिल में भी प्यार भर देगा।
The Mother: फिल्म 'द मदर' का ट्रेलर जारी, जान जोखिम में डाल बेटी को बचाने के मिशन पर निकलीं जेनिफर लोपेज

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahrukh Khan praised daughter suhana khan achievement writes congratulatory note on social media she replied
शाहरुख खान, सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुहाना की वीडियो साझा करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, ' मेबलीन के लिए बधाई बेटा। बहुत अच्छे से तैयार हुईं, बहुत अच्छे से बोलीं, सब अच्छी तरह से किया और अगर मैं कुछ क्रेडिट ले सकता हूं तो, अच्छी तरह से परवरिश की गई। लव यू माय लिल लेडी इन रेड!' अपने पिता की इस पोस्ट पर सुहाना खान ने भी कमेंट कर उनका आभार जताया और आई लव यू कहा। शाहरुख और गौरी खान की लाडली सुहाना फिल्मों में आने से पहले ही छा गई हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

विज्ञापन

Shahrukh Khan praised daughter suhana khan achievement writes congratulatory note on social media she replied
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुहाना बहुत जल्द जोखा अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के के नाती अगस्त्य नंदा, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और भी अन्य स्टार किड्स नजर आने वाले हैं। वहीं शाहरुख खान की आगामी फिल्मों के बारे में बात करें तो अभिनेता जल्द ही 'जवान' और 'डंकी' में काम करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed