फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan Dunki will stream on ott platform jio cinema details inside

Dunki Ott Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी किंग खान की फिल्म 'डंकी', जानें कहां और कैसे देखें फिल्म

Fri, 22 Sep 2023 12:14 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 22 Sep 2023 12:14 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Dunki will stream on ott platform jio cinema details inside
डंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'डंकी' जिसे हिंदी सिनेमा के सबसे सफल निर्देशकों में से एक राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। जवान का जलवा कायम ही था कि शाहरुख ने इस साल की तीसरी फिल्म डंकी की अनाउंसमेंट कर दी है। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी से फैंस डंकी को लेकर सुपर एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म अभी सिनेमाघरों पर रिलीज नहीं हुई है और इसके ओटीटी राइट्स को लेकर खबरें सामने आ गई हैं।

विज्ञापन


रिलीज से पहले बीके ओटीटी राइट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की डंकी के ओटीटी राइट्स बिक गए हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है। डंकी में फैंस को शाहरुख खान और तापसी पन्नू की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। ये नई जोड़ी फैंस को काफी पसंद आने वाला है।
विज्ञापन


इतने में बिके राइट्स
डंकी के ओटीटी राइट्स जियो सिनेमा ने खरीदे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डील 155 करोड़ में हुई है। यानी फिल्म ने रिलीज से पहले ही 155 करोड़ की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स की माने तो डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स दोनों 230 करोड़ में बिके हैं। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार साथ काम करेंगे किंग खान और राजकुमार हिरानी
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और अभिजात जोशी द्वारा लिखित है। यह पहली फिल्म होगी जिसमें शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में किंग खान के साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। 


जवान मचा रही धमाल
एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जोरदार कमाई कर रही है। इस एक्शन थ्रिलर ने दुनियाभर में लगभग 700 करोड़ रुपये और अकेले भारत में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जिससे यह 'पठान' और गदर 2 के बाद साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर पर फिर भड़कीं तनुश्री दत्ता, विवेक अग्निहोत्री को भी सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed