फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan banner red chillies will pay tribute to actor viju khote with film kaamyaab

निर्माताओं का फैसला, फिल्म 'कामयाब' से देंगे दिवंगत अभिनेता विजु खोटे को श्रद्धांजलि

Sun, 23 Feb 2020 09:31 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan banner red chillies will pay tribute to actor viju khote with film kaamyaab
viju khote - फोटो : amar ujala

हिंदी सिनेमा के किंग शाहरुख खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तले बनी फिल्म 'कामयाब' से निर्माताओं ने दिवंगत अभिनेता विजु खोटे को श्रद्धांजलि देने की ठानी है। विजु ने अपनी जिन्दगी में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें यह फिल्म विजु की अंतिम फिल्म है। यही वजह है कि आखिरी बार 'कामयाब' में नजर आने वाले विजु को यह फिल्म एक विशेष श्रद्धांजलि है, जिसमें उनके प्रसंशकों को अंतिम बार उनका अतुल्य अभिनय देखने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

निर्देशक हार्दिक मेहता ने अभिनेता विजु के बारे में बताते हुए कहा, 'मेरी फिल्म की शुरुआत ही ऐसे हुई थी कि, मैं हमेशा विजु सर के साथ काम मकरना चाहता था। इस फिल्म को शुरू करने से पहले मैं विजू खोटे सर से मिला था, तब मुझे पता चला कि आज भी लोग उन्हें कालिया कहते हैं। विजु सर ने मुझे इस फिल्म के लिए बहुत सामग्री दी है, और हमने फिल्म भी उनको समर्पित की है। फिल्म की शुरुआत में ही पहले विजु सर का फोटो आता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक ने आगे कहा, 'राजकुमार संतोषी की हर फिल्म में विजू सर होते ही थे, लेकिन लोगों को वे कालिया के नाम से ही याद रहते थे।उन्होंने मुझे बताया था कि अगर कोई उन्हें एयरपोर्ट पर भी मिलता था, तो वह उन्हें कालिया कहकर पुकारता था। उनके लिए ये कॉमेडी भी थी और ट्रैजेडी भी थी। उन्होंने ये बात हमसे साझा की थी। इसके अलावा और भी कुछ चीजें हैं जो आप 'कामयाब' फिल्म में देखेंगे। विजु सर ने मेरी बहुत मदद की थी। वहीं से सारी बातें शुरू हुई थीं। उन्होंने दिल खोलकर सारी बातें बताई थीं।'

विज्ञापन

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में सुधीर (संजय मिश्रा) की कहानी दिखाई गई है, जो एक अनुभवी चरित्र अभिनेता है। लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि वह 499 फिल्मों में काम कर चुके हैं, तब वह अपनी 500 फिल्मों का रिकॉर्ड बनाने के लिए अपनी रिटायरमेंट से वापस आने का फैसला करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed