{"_id":"5cb8815ebdec2213ea53a6ac","slug":"shahrukh-khan-arrives-beijing-film-festival-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जीरो' के हीरो शाहरुख खान पहुंचे बीजिंग इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, चाइनीज फिल्मों में करेंगे डेब्यू!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' के हीरो शाहरुख खान पहुंचे बीजिंग इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, चाइनीज फिल्मों में करेंगे डेब्यू!
Thu, 18 Apr 2019 07:24 PM IST
अरविंद अरविंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 18 Apr 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'किंग खान' शाहरुख खान इन दिनों चीन की सरजमी पर अपने फैंस का प्यार बटोर रहे हैं। वह वहां अपनी फिल्म जीरो की खास स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे हैं। बीजिंग इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग में उनकी यह फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी जाएगी। इसी के साथ चीन में हो रहे भारत-चीन फिल्म को प्रोडक्शन डायलॉग में भी शाहरुख ने हिस्सा लिया है। शाहरुख के साथ इस इवेंट पर कबीर खान भी मौजूद नजर आए। इस बीच शाहरुख और चीन की मीडिया के बीच काफी बातें भी हुईं।
विज्ञापन
चीन पहुंचे शाहरुख ने कहा कि मुझे यकीन नहीं हुआ कि यह भीड़ मेरे लिए इकट्ठा हुई है, मुझे लगा किसी और या किसी और चीज के लिए यह सभी यहां इकट्ठा हुए हैं। भारत में फ्लॉप हो चुकी फिल्म जीरो के हीरो शाहरुख को एक बार फिर उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। वह आशा कर रहे हैं कि वहां के लोगों को यह फिल्म पसंद आए।
विज्ञापन
उन्होने यह भी कहा 'पता नहीं मुझसे कहां गलती हो गई, शायद मैने फिल्म की स्टोरी टेलिंग में गलती कर दी होगी, पर आशा करता हूं कि चीन के लोग इसे पसंद करें।' इसके अलावा उन्होने चाइनीज फिल्मों में काम करने की अपनी ख्वाहिश भी जाहिर की।
विज्ञापन