शाहरुख ने मोदी के अभियान पर किया तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर और सलमान खान जैसी बड़ी हस्तियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ चुकी हैं। इन सितारों ने ग्लव्स पहनकर झाड़ू हाथ में लेकर अपने घर के आस-पास की सफ़ाई भी की और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
क्या शाहरुख़ ख़ान भविष्य में ऐसा करेंगे? बच्चों के मनोरंजन से जुड़ी एक कंपनी के कार्यक्रम में आए शाहरुख़ से जब ये सवाल पूछा गया तो वह बोले, "मुझे झाड़ू लगाना जरा अजीब सा लगता है। ख़ासतौर से ग्लव्स पहनकर झाड़ू लगाना।"
फिर वो आगे बोले, "मैं तो दिल और दिमाग़ की सफाई में यकीन रखता हूं। मेरा दिल साफ है। बस थोड़ी जबान साफ करनी है। एक दिन सब साफ कर दूंगा।"
हालांकि उन्होंने 'स्वच्छ भारत मिशन' की तारीफ की और कहा कि बड़ी हस्तियों के इसमें शामिल होने से लोगों में एक अच्छा संकेत जाएगा।
जया से नाराज नहीं हूं
हाल ही में जया बच्चन ने बयान दिया था कि शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर एक बचकाना किस्म की फिल्म है। उसके बाद कथित तौर पर जया के पति अमिताभ बच्चन ने शाहरुख़ ख़ान से माफी भी मांगी थी।
लेकिन शाहरुख बोले उन्हें इस मामले से कोई गिला शिकवा नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं जया जी से बिलकुल नाराज नहीं हूं। वो मुझसे सीनियर हैं। मुझे उनसे गुस्सा करने का कोई हक नहीं है। कल ही मैं उनसे मिला तो वो बड़े प्यार से पेश आईं।"