फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan: Actor seen running towards car after fans recognize him Rajkumar Hirani dunki shoot in london

Shahrukh Khan: 'डंकी' की शूटिंग के दौरान ऐसा क्या हुआ कि भीड़ को देख भाग उठे किंग खान, यहां देखें वायरल वीडियो

Sat, 23 Jul 2022 12:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 23 Jul 2022 12:22 PM IST
सार

शाहरुख खान इस समय राजकुमार हिरानी के साथ अपनी पहली फिल्म  'डंकी' के एक सीक्वेंस को शूट करने लिए लंदन गए हुए हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर शूट के दौरान की एक शाहरुख खान की वीडियो खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Shahrukh Khan: Actor seen running towards car after fans recognize him Rajkumar Hirani dunki shoot in london
'डंकी' के शूट पर शाहरुख खान - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस समय लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता जल्द ही बहुत सी फिल्मों के साथ धमाकेदार कमबैक करने वाले हैं और इसी वजह से वह बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी करने में लगे हुए हैं। जहां कुछ दिनों पहले शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'पठान' का शूटिंग शेड्यूल खत्म किया था, वहीं इन दिनों वह लंदन में मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में इंटरनेट पर लंदन की शूटिंग से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

शाहरुख का लुक वायरल
शाहरुख खान इस समय राजकुमार हिरानी के साथ अपनी पहली फिल्म  'डंकी' के एक सीक्वेंस को शूट करने लिए लंदन गए हुए हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर शूट के दौरान की एक शाहरुख खान की वीडियो खूब वायरल हो रही है। इसे सेलेब्रिटी पैपराजी मानव मंगलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। वीडियो साझा करते हुए मानव ने लिखा,'राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी की शूट से शाहरुख खान का लुक।' इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता फैंस से छिपते-छिपाते हुए गाड़ी में बैठ रहे हैं। शाहरुख अपने लुक छुपाने के कारण भीड़ से दूर जाने की कोशिश करते हुए फटाफट गाड़ी में बैठ जाते हैं। इस वीडियो में अभिनेता को लाल रंग की जैकेट के साथ ब्लैक पैंट पहने हुए देखा जा सकता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी छिपते नजर आए थे शाहरुख  
बीते कुछ दिनों पहले ही 'डंकी' के सेट से  शाहरुख खान का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फोटो में दिखाई दिए अभिनेता के लुक को यूजर्स ने ट्रोल भी किया था। इतना ही नहीं ऐसा भी पहली बार नहीं है, जब शाहरुख खान अपनी लुक को छिपाते नजर आ रहे हों। शाहरुख  इससे पहले भी कई बार फैंस से अपना लुक छिपाते देखे गए हैं। कुछ ही दिनों पहले  अभिनेता ने अपनी फिल्म 'जवान' का लुक अपने फैंस के साथ साझा किया था, जिसको उनके सभी फैंस देखते रह गए थे। शाहरुख का ऐसा अंदाज देखकर सभी अचंभित रह गए थे।

विज्ञापन

'रॉकेट्री' में किया कैमियो
शाहरुख खान की एक झलक उनके फैंस को अभिनेता आर. माधवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' में देखने को मिली थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक छोटा सा रोल प्ले किया था। अभिनेता इसमें एक पत्रकार की भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक  शाहरुख खान ने ही माधवन से इस फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी। वहीं, फैंस भी शाहरुख खान को लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर देखने के बाद बेहद खुश थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed