बेटे को खुश करने के लिए आखिर ये क्या रहे हैं शाहरुख, वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान बहुत ही व्यस्त रहने वाले व्यक्ति हैं लोकिन एक अच्छे पापा की जिम्मेदारी वो बखूबी निभाते हैं। उन्हें काम के बीच में भी अपने बच्चों के साथ समय बिताते देखा गया है चाहे वो आर्यन के साथ साइकिल चलाना हो, सुहाना के साथ किसी इवेंट में मौजूद रहना या फिर अबराम के साथ खेलना। वो अपने बच्चों को पूरा वक्त देते हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर शाहरुख अपने सबसे छोटे बेटे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अबराम से जुड़ी छोटी-छोटी चीजें भी वो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
अबराम को देते हैं पूरा टाइम
हाल ही में शाहरुख खान ने अबराम के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अबराम और शाहरुख स्पाइडरमैन के मास्क में नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने रेड कलर का स्पाइडरमैन का मास्क पहना हुआ है जबिक अबराम ने ब्लैक कलर का स्पाइडरमैन का मास्क पहना हुआ है। शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'We cannot accomplish all that we need to do without working together'। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-
"We cannot accomplish all that we need to do without working together" #srkinstagyaan
A video posted by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on