ज्यादा फीस मांगी तो फिल्म से दीपिका की छुट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तय माना जा रहा है कि पद्मावती में दीपिका पादुकोण की 11 करोड़ की फीस और रणवीर सिंह द्वारा संजय लीला भंसाली से फिल्म की स्क्रिप्ट मांगने की बातें, इन कलाकारों पर भारी पड़ गई हैं। फिल्म में शाहरुख खान और कंगना रनौत की एंट्री पक्की है।
निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पद्मावती को लेकर जितनी चुप्पी साधे हैं, उतना ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। मंगलवार (30 अगस्त) की रात शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज के एक ट्वीट के बाद खबरों ने रफ्तार पकड़ ली है कि वह भंसाली के साथ काम करने जा रहे हैं।
पिछले दिनों कंगना रनौत ने भी एक फैशन वीक के दौरान मीडिया से बातचीत में माना था कि वह भंसाली की फिल्म में शाहरुख के साथ काम कर सकती हैं। हालांकि बातचीत शुरुआती दौर में है। इन बातों का मतलब यही निकाला जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस प्रोजेक्ट से विदाई हो गई है। यह भी खबर है कि जल्द ही प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से भारत लौटने वाली हैं और वह एक खुद भव्य फिल्म के साथ अपने जुड़ाव की घोषणा करेंगी। वह फिल्म पद्मावती हो सकती है, जिसमें प्रियंका का अहम किरदार होगा।
रेड चिलीज ने मंगलवार रात को निर्देशक आनंद एल.राय के साथ अपनी शाहरुख स्टारर फिल्म की घोषणा की। फिल्म का नाम गुप्त रखा गया है मगर रिलीज डेट बताई गई है, 21 दिसंबर 2018। इन दिनों शाहरुख निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म द रिंग की प्राग में शूटिंग कर रहे हैं। वह शूटिंग पूरी करके सितंबर के दूसरे हफ्ते में मुंबई लौटेंगे। इसके बाद उनकी कोई फिल्म नहीं है। उनकी आने वाली फिल्मों रईस और डियर जिंदगी का काम पूरा हो चुका है। ऐसे में शाहरुख क लिए इस साल सितंबर के बाद तीन महीने और 2017 पूरा साल खाली है। इस बीच शाहरुख क्या करेंगे? जबकि दिसंबर 2018 में उनकी बौने की भूमिका वाली आनंद एल. राय वाली फिल्म सिनेमाघरों में आएगी।
शाहरुख और कंगना ने कहा हां
जानकारों का मानना है कि शाहरुख ने भंसाली की फिल्म के लिए हां कह दी है। इसलिए भंसाली शूटिंग की तैयारी शुरू कर चुके हैं। मुंबई के एक स्टूडियो में सेट लगाए जा रहे हैं। भंसाली ने पद्मावती की रिलीजज दिसंबर 15, 2017 घोषित की है। भंसाली कह चुके हैं कि जिस भी ऐक्टर के साथ काम करेंगे, उसके 200 दिनों की जरूरत उन्हें होगी। दिलवाले और फैन जैसी फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख करिअर के जिस मोड़ पर हैं, वहां उन्हें भंसाली जैसे निर्देशक का साथ और एक ब्लॉकबस्टर की जरूरत है। माना जा रहा है कि भंसाली की फिल्म को 200 दिन देकर, उसे पूरी करने के बाद शाहरुख आनंद एल.राय की फिल्म शूट करेंगे।
माना जा रहा है कि बीते एक पखवाड़े में पद्मावती के समीकरण बदले हैं। रणवीर-दीपिका के साथ दो फिल्में लगातार करने के बाद, जिस तरह से कुछ विवादास्पद और अपुष्ट बातें सामने आईं, उन्होंने भंसाली को मजबूर किया कि वह नई जोड़ी को आजमाएं। शाहरुख-कंगना। फिल्म में शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की भी महत्वपूर्ण भूमिका की बात है। शाहिद पद्मावती के पति और प्रियंका अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी के रोल में आएंगी। मंगलवार को प्रियंका ने भी अमेरिका से ट्वीट किया कि उन्हें लेकर जो खबरें बॉलीवुड में चल रही हैं कि वह पांच साल के लिए लास एंजिल्स में रहेंगी और वहीं टीवी तथा फिल्में करेंगी, वह गलत है।
उन्होंने लिखा कि मुंबई ही मेरा घर है। प्रियंका के करीबी सूत्र बता रहे हैं कि वह जल्द ही लौट कर एक बड़ी फिल्म तथा अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगी। जानकारों के अनुसार उनका अगला हिंदी प्रोजेक्ट पद्मावती ही है। पद्मावती को लेकर ये बदले समीकरण दीपिका-रणवीर के लिए बड़ा झटका हैं। दीपिका के पास अभी जहां कोई फिल्म नहीं है, वही रणवीर की केवल एक फिल्म निर्माणाधीन है।