फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor viral video Stands In Queue At Airport Elderly Man Asks Him To Go In Front Netizens comments

एयरपोर्ट पर लाइन में खड़े नजर आए शाहिद कपूर, बुजुर्ग व्यक्ति ने ऐसा क्या कहा कि वायरल हुआ वीडियो

Fri, 08 May 2026 03:44 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 08 May 2026 03:44 PM IST
सार

Viral Video: आज शुक्रवार को शाहिद कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। अभिनेता एयरपोर्ट में एंट्री करने के लिए लाइन में खड़े थे, लेकिन तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उन्हें कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर कोई भी सरप्राइज हो जाएगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Shahid Kapoor viral video Stands In Queue At Airport Elderly Man Asks Him To Go In Front Netizens comments
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहिद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो आज मुंबई एयरपोर्ट का है। इस वीडियो में शाहिद एयरपोर्ट में अंदर जाने के लिए लाइन में लगे नजर आए। तभी एक बुर्जुग व्यक्ति ने शाहिद से कुछ ऐसा कहा कि वहां पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन

वायरल वीडियो
इस वीडियो में शाहिद एयरपोर्ट के अंदार जाने के लिए लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। उनके आगे एक बुजुर्ग व्यक्ति खड़े हैं। उन्होंने जैसे ही शाहिद को देखा तो बुजुर्ग व्यक्ति से कहा, 'सर, प्लीज आप आगे चले जाएं, नहीं तो लोग आपको घेर लेंगे।' शाहिद ने बुजुर्ग व्यक्ति से हिचकिचाते हुए कहा कि पहले आप चले जाएं, लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति ने जिद की। आखिर में शाहिद आगे चले गए। इस वीडियो को लेकर नेटिजन्स शाहिद और बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में कमेंट कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं
शाहिद का एयरपोर्ट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। नेटिजेन्स इस वीडियो पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

  • एक यूजर ने लिखा, 'अंकल जी शिक्षा और नागरिक भावना का बेहतरीन उदाहरण हैं'
  • दूसरे ने कहा, 'शाहिद ने यही कमाया है, बुजुर्गों से सम्मान मिल रहा है'
  • वहीं कई नेटिजेन्स शाहिद और बुजुर्ग व्यक्ति की प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शाहिद का वर्कफ्रंट
शाहिद कपूर को आखिरी बार विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में देखा गया था। फिल्म की कहानी और अभिनय की सराहना हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब शाहिद अगली फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 19 जून 2026 को रिलीज होगी। इसमें कृति सैनन और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है।


यह भी पढ़ें: क्या आएगा 'धुरंधर' का तीसरा पार्ट? निर्माता ज्योति देशपांडे ने दिया हिंट; साल के आखिर में होगा खास सरप्राइज

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed