Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने अपनी रोमांटिक फिल्म 'जब वी मेट' को किया याद, बोले- यह मेरी डीडीएलजे
शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' के रोमांटिक फिल्म थी। शाहिद ने फिल्म 'जब वी मेट' को अपनी 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएगी' बताया।
विस्तार
शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' के रोमांटिक फिल्म थी। साल 2007 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जब वी मेट' को शाहिद और करीना के बीच की अद्भुत केमेस्ट्री और कलाकारों की दमदार अदाकारी ने सुपरहिट बना दिया था। इस फिल्म के डायलॉग आज भी लोगों के जुबान पर चढ़े रहते हैं। फिल्म की कहानी इम्तियाज अली ने लिखी थी। वहीं, प्रीतम ने इसके गाने लिखे और निर्देशन भी किया। अब शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म को याद करते हुए इससे जुड़े लोगों की तारीफ की।
Kangana Ranaut: अनुष्का-विराट की तारीफ करती नजर आईं कंगना रणौत, बोलीं- अच्छा उदाहरण पेश कर रहा यह पावर कपल
हाल ही में दिए इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने फिल्म 'जब वी मेट' को अपनी 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएगी' बताया। उन्होंने कहा कि यह इम्तियाज अली का जादू है। उन्होंने एक फिल्म को इतना रोमांटिक बनाया और मुझे नहीं लगता कि उसके बाद ऐसी कोई प्रेम कहानी सामने आई है। यह उनकी कृपा है, जो हमें प्यार और प्यार दे रही है। हमें उसके लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए। यह फिल्म मेरी 'डीडीएलजे' है।
Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा ने अपनी स्पेशल फिल्म की दिखाईं कुछ झलकियां, तस्वीरें साझा कर लिखी यह बात
जब उनसे पूछा गया कि क्या वर्तमान पीढ़ी में से कोई भी उनके किरदारों को निभा पाएगा। इस पर शाहिद ने कहा कि मैं अपनी भूमिका पर टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन 'गीत' के लिए मुझे वास्तव में संदेह है कि कोई और इस तरह के किरदार को निभा पाएगा। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि अगर फिल्म का सीक्वल बनता है तो वह इसमें काम करना चाहेंगे।
Tony Kakkar: बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही ये हसीना बनी नेहा कक्कड़ की भाभी, भाई टोनी कक्कड़ ने गुपचुप रचाई शादी!