फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor surprise wife meera with a beautiful bouquet of flowers fans also showering love

तस्वीर: शाहिद कपूर ने पत्नी को दिया इतना प्यारा सरप्राइज, मीरा बोल पड़ीं- आई लव यू

Mon, 07 Jun 2021 12:37 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 07 Jun 2021 12:37 AM IST
सार

  • शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत पर लुटाया प्यार
  • मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर साझा की गुलदस्ते की तस्वीर
  • फैंस ने तस्वीर पर की कमेंट्स की बरसात

विज्ञापन
Shahid Kapoor surprise wife meera with a beautiful bouquet of flowers fans also showering love
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहिद कपूर बॉलीवुड के रोमांटिक अभिनेता हैं जिन्होंने अपने चार्म से फैंस को दीवाना बनाया है। उन्होंने पर्दे पर एक्शन और गंभीर किरदार निभाकर भी फैंस के सामने अपनी काबिलियत साबित की है। फैंस तो शाहिद को हर अंदाज में पसंद करते हैं लेकिन उनका रोमांटिक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता है। इसकी एक वजह ये भी है कि असल जिंदगी में भी शाहिद बेहद रोमांटिक हैं। शाहिद अपनी पत्नी मीरा से बेहद प्यार करते हैं। वहीं  मीरा भी शाहिद पर जान छिड़कती हैं। हाल ही में शाहिद ने यूं ही मीरा को सरप्राइज करते हुए फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। पति से अचानक मिले इस सरप्राइज से मीरा काफी खुश हो गईं और उन्होंने फौरन इंस्टाग्राम पर इस प्यारे से पल की तस्वीर साझा कर दी। उन्होंने शाहिद के दिए खूबसूरत गुलदस्ते की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'इस तरह से तुम मेरा दिल जीत लेते हो, शाहिद कपूर मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं'।

विज्ञापन


 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)



अब मीरा द्वारा साझा किए इस तस्वीर को देखकर फैंस ने भी इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसाए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप खुशकिस्मत हैं'। वहीं एक ने लिखा, 'वाह, ये कितनी रोमांटिक बात है'। एक और यूजर ने लिखा, 'शाहिद आप बहुत प्यारे हैं'। एक यूजर ने ये भी लिख दिया कि, 'दूसरों को भी ऐसी ही शिक्षा दीजिए'।

Shahid Kapoor surprise wife meera with a beautiful bouquet of flowers fans also showering love
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्सर शादी के बाद कपल्स में प्यार कम होने लगता है। ऐसे में शाहिद ने इस प्यारे से सरप्राइज से इस बात को गलत साबित कर दिया। उन्होंने ये सरप्राइज देते हुए बता दिया कि पत्नी का दिल खुश करना इतना भी मुश्किल नहीं है। आपको प्यार करने वाली पत्नी आपका कीमती समय चाहती है। वहीं अगर आपको उसे खुश करना हो तो किसी डायमेंड सेट की भी जरूरत नहीं बल्कि फूलों से भी काम बन सकता है।

मीरा और शाहिद ने अरेंज मैरिज की है और दोनो के उम्र में करीब 13 साल का फर्क है। हालांकि ये फर्क उनकी आपसी समझदारी और बॉन्डिंग में नहीं नजर आता है। मीरा शाहिद से शादी करने के लिए खुद को लकी मानती हैं। वहीं शाहिद का भी कहना है कि बहुत कम उम्र में मीरा ने परिवार की सारी जिम्मेदारियां संभाल ली और वो खुशकिस्मत हैं कि मीरा उन्हें मिलीं। बता दें कि शाहिद और मीरा बहुत जल्द अपनी छठवीं सालगिरह मनाने वाले हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed