फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor and Mira Rajput shared first picture of vacation misha goes missing

शाहिद और मीरा की तस्वीर से गायब है मीशा, आखिर कहां है बर्थडे गर्ल?

Sun, 13 Aug 2017 03:41 PM IST
amarujala.com- Presented by :शिप्रा सक्सेना
amarujala.com- Presented by :शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 13 Aug 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor and Mira Rajput shared first picture of vacation misha goes missing
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपनी नन्हीं परी मीशा का पहला बर्थ डे मनाने के लिए 3 दिन पहले ही लंदन के लिए रवाना हुए हैं। लेकिन वकेशन के दौरान शाहिद कपूर ने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसकी वजह से उनके फैन्स काफी परेशान हैं और वो इस सोच में डूबे हैं कि आखिर छोटी सी मीशा कहां चली गई है?
विज्ञापन


शाहिद कपूर या यूं कहें कि बॉलीवुड के 'साशा' मीशा से कितना प्यार करते हैं ये बात तो किसी से छिपी नहीं है लेकिन लंदन पहुंचते ही शेयर की गई पहली तस्वीर लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन


शाहिद कपूर ने इस सेल्फी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें मीरा राजपूत के अलावा एक और लड़की दिखाई दे रही है। इस पिक्चर में शाहिद और मीरा का एक दूजे के लिए प्यार तो साफ तौर पर दिखाई दे रहा है लेकिन उनकी इस फैमिली फोटोग्राफ में मीशा गायब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- PHOTOS: जब मम्मी की गोद से उतरकर सड़क पर चलने लगीं शाहिद कपूर की लाडली मीशा


26 अगस्त को मीशा 1 साल की होने जा रही है। ऐसे में शाहिद और मीरा दोनों ही काफी उत्साहित हैं। वकेशन पर जाने से पहले शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी और बताया था कि वो  फैमली वेकेशन के लिए रवाना हो रहे हैं। फोटो में शाहिद मीरा और मीशा नजर आ रहे थे।

 

First family vacay. And we are off. 🤗🤗

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

 
आपको बता दें, काफी समय से शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'पद्मावती' में बिजी थे जिसके कारण परिवार को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे। लेकिन बेटी के पहले बर्थडे को खास बनाने के लिए शाहिद और मीरा ने वक्त निकाल ही लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed